UPSC CSE Topper 2025: Meet Rajasthan boy UPSC IAS Topper Anuj Agnihotri holds MBBS degree from AIIMS Jodhpur UPSC CSE Topper : कौन हैं यूपीएससी IAS टॉपर अनुज अग्निहोत्री, AIIMS से कर चुके हैं MBBS, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC CSE Topper : कौन हैं यूपीएससी IAS टॉपर अनुज अग्निहोत्री, AIIMS से कर चुके हैं MBBS

UPSC CSE Topper 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टॉप किया है। अनुज कोटा के करीब स्थित रावतभाटा के रहने वाले हैं। अनुज अग्निहोत्री की स्कूली शिक्षा रावतभाटा से ही हुई।

Fri, 6 March 2026 03:43 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UPSC CSE Topper : कौन हैं यूपीएससी IAS टॉपर अनुज अग्निहोत्री, AIIMS से कर चुके हैं MBBS

UPSC CSE Topper 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टॉप किया है। अनुज कोटा के करीब स्थित रावतभाटा के रहने वाले हैं। अनुज अग्निहोत्री की स्कूली शिक्षा रावतभाटा से ही हुई। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह जोधपुर आए और एम्स जोधपुर से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। 2023 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी।

अनुज इससे पहले भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर चुके हैं। तब उन्हें दानिक्स कैडर मिला था। उनका यह तीसरा प्रयास था। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में काम करते हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत नंबर आए थे। अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल मॉक इंटरव्यू के एक वीडियो में अनुज बताते हैं कि उन्होंने सिविल सर्विस को इसलिए चुना क्योंकि वो इस काम के नेचर को पसंद करते हैं। वो ऐसी चीज में करियर बनाना चाहते थे, जो ऊबाई या नीरस ना हो। उनके अनुसार सिविल सर्विस में आपको जिम्मेदारियां की कई रेंज और कई गवर्नेंस के कई सेक्टर में काम करने का मौका देती है। पढ़ाई के अलावा वो क्रिकेट देखने और स्टेंड अप कॉमेटी देखना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान सिविल सर्विस की तैयारी का समय निकालना चुनौती पूर्ण था। इसके लिए उन्हें पढ़ाई का एक नया पैटर्न तो अपनाना ही था, साथ ही उनको अनुशासन में भी रहना था।

सीएम भजनलाल ने अनुज को दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सीएसई 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले राजस्थान के सपूत अनुज अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! आपकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। परीक्षा में सफल हुए सभी अन्य अभ्यर्थियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूर्ण निष्ठा से 'राष्ट्र सेवा' का संकल्प सिद्ध करेंगे।'

958 का चयन, 258 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में डाला

दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम, तीसरे पर अकांश धुल, चौथे पर राघव झुनझुनवाला और 5वें पर ईशान भटनागर हैं। इस वर्ष 1087 पदों के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयनित 958 में से 317 जनरल, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग से हैं। 348 रिकमेंडेड कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है। 02 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया गया है। आयोग ने 258 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में डाला है जिसमें जनरल कैटेगरी के 129, ईडब्ल्यूएस के 26, ओबीसी के 86, एससी के 08, एसटी के 06, PwBD-1 के 01 और PwBD-2 के 2 पद हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यूपीएससी सीएसई 2025 इंटरव्यू 5 जनवरी से शुरू हुए थे। अभ्यर्थियों का चयन उनके मुख्य परीक्षा के मार्क्स व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया गया। रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

इस बार यूपीएससी सीएसई के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 1087 पदों पर भर्ती की जाएगी। आईएएस के 180, आईएफएस के 55, आईपीएस के 150 पदों पर भर्ती होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: UPSC CSE रैंक 1 बने अनुज अग्निहोत्री, 958 उम्मीदवारों की चमकी किस्मत
ये भी पढ़ें:यूपीएससी रिजल्ट जारी, 1087 पदों के लिए 958 अभ्यर्थी सफल, 258 रिजर्व लिस्ट में

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

टॉपरों की लिस्ट , टॉप 20 उम्मीदवार

1 1131589 अनुज अग्निहोत्री

2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम

3 3512521 अकांश ढुल

4 0834732 राघव झुनझुनवाला

5 0409847 ईशान भटनागर

6 6410067 ज़िनिया अरोड़ा

7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन

8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी

9 0831647 आस्था जैन

10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक

11 1512091 यशस्वी राज वर्धन

12 0840280 अक्षित भारद्वाज

13 7813999 अनन्या शर्मा

14 5402316 सुरभि यादव

15 3507500 सिमरनदीप कौर

16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव

17 0829589 चितवन जैन

18 5604518 श्रुति आर

19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल

20 6630448 रवि राज

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा