Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 Out : objection window open result latest update predeledraj2026 com Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 : राजस्थान BSTC आंसर की 2026 जारी, predeledraj2026.com से ऐसे करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 : राजस्थान BSTC आंसर की 2026 जारी, predeledraj2026.com से ऐसे करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 Out : राजस्थान BSTC यानी प्री डीएलएड 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर अपने नंबर जांच सकते हैं और गलत जवाब पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

Mon, 25 May 2026 05:09 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 : राजस्थान BSTC आंसर की 2026 जारी, predeledraj2026.com से ऐसे करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 Out : राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी यानी वीएमओयू, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनके कितने नंबर आ सकते हैं। आंसर की जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया और छात्र समूहों में काफी चर्चा शुरू हो गई है। कई उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर निकालने में जुट गए हैं, जबकि कुछ छात्र सवालों के जवाबों को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

20 मई को हुई थी परीक्षा

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो शिफ्टों में हुई। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा राजस्थान के सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए कराई जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक में गिरफ्तार टीचर को अदालत ने दी पुलिस हिरासत, जांच में कई खुलासे

अलग-अलग पेपर सेट की पीडीएफ भी जारी

वीएमओयू ने आंसर की के साथ अलग-अलग प्रश्न पत्र सेट की जानकारी भी जारी की है। उम्मीदवार अपने पेपर सेट के हिसाब से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे छात्रों को यह समझने में आसानी होगी कि उन्होंने कितने सवाल सही किए और उनका अनुमानित स्कोर कितना बन सकता है।

ऐसे निकाल सकते हैं अपने संभावित नंबर

आधिकारिक मार्किंग स्कीम के मुताबिक हर सही जवाब के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि गलत जवाब पर किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी अगर किसी उम्मीदवार ने ज्यादा सवाल किए हैं तो उसे नुकसान नहीं होगा। छात्र अपने सही जवाबों की संख्या को 3 से गुणा करके संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी नहीं किसी और की कॉपी; CBSE फिजिक्स की आंसर शीट को लेकर छात्र का दावा

गलत जवाब पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि प्रोविजनल आंसर की में किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और प्रति सवाल 100 रुपये शुल्क देना होगा। यूनिवर्सिटी सभी आपत्तियों की जांच करेगी और उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंबा पेपर, उलझे सवाल... UPSC Prelims 2026 की कटऑफ गिरेगी या इस बार उड़ेंगे होश?

ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान BSTC आंसर की 2026

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर दिख रहे “Answer Key” लिंक पर क्लिक करें

अपनी परीक्षा शिफ्ट और पेपर सेट चुनें

स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी

इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें

अब छात्रों की नजर रिजल्ट पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद राजस्थान BSTC रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि राजस्थान में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स में दाखिले के लिए यह सबसे अहम प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।