BSEB Bihar Board 12th Result 2026 soon: Toppers to Receive 2 Lakh Cash, Laptop and scholarships BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स पर होती है धनवर्षा, मिलता है 2 लाख ईनाम और स्कॉलरशिप का लाभ, Career Hindi News - Hindustan
More

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स पर होती है धनवर्षा, मिलता है 2 लाख ईनाम और स्कॉलरशिप का लाभ

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ईनाम की राशि में भारी बढ़ोतरी की है। इस साल राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को बड़ी आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

Mon, 9 March 2026 01:30 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स पर होती है धनवर्षा, मिलता है 2 लाख ईनाम और स्कॉलरशिप का लाभ

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्यभर के लाखों परीक्षार्थी जो अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, आंसर कॉपी का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में है और 50 फीसदी से अधिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड मार्च 2026 में नतीजों की घोषणा कर देगा।

इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम को मिलाकर लगभग 13.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की निगरानी में मूल्यांकन प्रक्रिया को काफी पारदर्शी बनाया गया है, ताकि रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलती न रहे।

टॉपर्स के लिए 'लकी' साबित होगा यह साल: 2 लाख का बंपर ईनाम

बिहार बोर्ड ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ईनाम की राशि में भारी बढ़ोतरी की है। इस साल राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को न केवल सम्मान मिलेगा, बल्कि उनके करियर को नई दिशा देने के लिए बड़ी आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

प्रथम स्थान (Rank 1): 2 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र।

द्वितीय स्थान (Rank 2): 1.5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर और प्रशस्ति पत्र।

तृतीय स्थान (Rank 3): 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर और प्रशस्ति पत्र।

चतुर्थ और पंचम स्थान (Rank 4 & 5): 30,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को 25,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

स्कॉलरशिप का भी मिलेगा लाभ

बिहार बोर्ड केवल नकद ईनाम ही नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान करेगा। टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 'देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति' के तहत अब 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, जो पहले 1,500 रुपये हुआ करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 10वीं कॉपियों की जांच में नहीं होगी जल्दबाजी, 13 मार्च तक डेडलाइन
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 10वीं आंसर-की biharboardonline.com पर जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 11वीं की 16 तो नौवीं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से

कहां चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट कैसे चेक करें? (BSEB Bihar Board Result 2026)

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइटों पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

SMS के जरिए: यदि इंटरनेट धीमा हो, तो छात्र मोबाइल पर "BIHAR12 [Roll Code] [Roll Number]" लिखकर 56263 पर भेजकर भी अपना परिणाम देख सकेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।