Bihar bhagalpur girl who is bpsc topper 10th rank got UPSC CSE Rank 447 du jnu education UPSC : BPSC 68वीं में थी 10वीं रैंक, भागलपुर की बेटी ने यूपीएससी में भी कर दिया कमाल, DU व JNU से की है पढ़ाई, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC : BPSC 68वीं में थी 10वीं रैंक, भागलपुर की बेटी ने यूपीएससी में भी कर दिया कमाल, DU व JNU से की है पढ़ाई

68वीं बीपीएससी परीक्षा में सूबे में 10वां स्थान हासिल करने वाली मीमांसा ने अब यूपीएससी सीएसई में भी अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है। यूपीएससी के नतीजों में उन्होंने 447वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

Sat, 7 March 2026 05:45 PMPankaj Vijay हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, भागलपुर
share
UPSC : BPSC 68वीं में थी 10वीं रैंक, भागलपुर की बेटी ने यूपीएससी में भी कर दिया कमाल, DU व JNU से की है पढ़ाई

UPSC CSE : मंजिल पाने की जिद और कड़ी मेहनत हो तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। इसे सच कर दिखाया है बिहार के भागलपुर के जीरोमाइल स्थित चाणक्या विहार कॉलोनी की रहने वाली मीमांसा ने। 68वीं बीपीएससी परीक्षा में सूबे में 10वां स्थान हासिल करने वाली मीमांसा ने अब संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में भी अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है। शुक्रवार को जारी यूपीएससी के नतीजों में उन्होंने 447वीं रैंक हासिल कर जिले और अपने परिवार का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वर्तमान में पूर्णिया जिले में सेल्स टैक्स के अतिरिक्त आयुक्त जैसे अहम और व्यस्त पद पर सेवाएं दे रहीं मीमांसा की सफलता युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्हें यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में मिली।

मीमांसा ने बताया कि उन्होंने बीपीएससी की तरह ही यूपीएससी के लिए भी पूरी तरह से सेल्फ स्टडी पर ही भरोसा किया। नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच सटीक टाइम मैनेजमेंट ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। मीमांसा के पिता मिथिलेश कुमार यादव सेवानिवृत्त सरकारी सेवक हैं, जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस दोहरी सफलता पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजनों ने बताया कि उनका मूल परिवार कटिहार जिले के कोढ़ा (देहरी) का रहने वाला है, लेकिन अब वे भागलपुर में ही बस गए हैं।

मीमांसा की प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के ही माउंट असीसी स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। शुक्रवार को यूपीएससी का शानदार परिणाम आने के बाद जब मीमांसा भागलपुर स्थित अपने घर पहुंचीं तो पूरे मोहल्ले का माहौल जश्न में डूब गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं के साथ इस होनहार बेटी का स्वागत किया गया। इस दौरान परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ उन्हें बधाई देने के लिए उमड़ पड़ी।

अपनी तैयारी को लेकर मीमांसा ने बताया कि उनकी पढ़ाई का कोई फिक्स टाइम नहीं होता था। किसी दिन 4 तो किसी दिन 6 घंटे तक लगातार पढ़ाई करती थी। मैं टाइम से ज्यादा क्वालिटी पर ज्यादा फोकस करती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPS से IAS बनेगी बिहार की बेटी, UPSC में 105वीं रैंक के बाद आई 36वीं रैंक
ये भी पढ़ें:IPS से IAS बनेंगी अपूर्वा वर्मा, UPSC CSE में आई 42वीं रैंक, दिल्ली में हैं ACP
ये भी पढ़ें:UPSC क्लियर करने के बाद क्या? LBSNAA में कैसी होती है एक IAS की जिंदगी

बिहार के मेधावियों का यूपीएससी में शानदार प्रदर्शन

सफल अभ्यर्थी रैंक

राघव झुनझुनवाला-मुजफ्फरपुर, 04

उज्ज्वल प्रियांक- वैशाली, 10

यशस्वी राज्यवर्धन- सारण, 11

मोनिका श्रीवास्तव- औरंगाबाद, 16

रविराज- नवादा, 20

दीक्षा राय- बक्सर, 40

अपूर्व वर्मा- पश्चिम चंपारण, 42

इशित्व आनंद- पटना,बाढ़, 50

तेजस्वीनी- औरंगाबाद, 62

आकाश कुमार- पटना, 101

अभिषे चौहान- समस्तीपुर, 102

राहुल कुमार- भागलपुर, 141

आयुष कुमार- समस्तीपुर, 143

रुचि सिंह- बेगूसराय, 171

प्रीति कुमारी- पटना, 232

प्रणय प्रसून- बांका, 245

प्रांजल राय- 250

वैष्णवी- गयाजी, 298

आकांक्षा सिंह- भोजपुर, 301

नीतीश कुमार सिंह- बेगूसराय, 305

विशाल कुमार सिंह-गोपालगंज, 334

अनुभव कुमार- जहानाबाद, 339

आदित्य राय कौशिक- बक्सर, 375

गौरव कुमार गोपालगंज, 377

हर्षवद्धन अशोक सारण, 424

मीमांसा- भागलपुर, 447

मुकेश वर्णवाल- जमुई, 465

नीतीश सिंह- सीवान, 491

सन्नी राज सन्नी- कटिहार, 526

सौरभ रजन- पू्र्णिया, 537

अमन मल्होत्रा- भभुआ, 571

जूही दास- किशनगंज, 649

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।