Bihar BEd CET Admit Card : BRABU bihar bed admit card kab aayenge date time website download Bihar BEd CET Admit Card : बिहार में बीएड में 1 सीट के लिए 3 दावेदार, एडमिट कार्ड कब आएंगे, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar BEd CET Admit Card : बिहार में बीएड में 1 सीट के लिए 3 दावेदार, एडमिट कार्ड कब आएंगे

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा सात जून को होगी। एक जून से एडमिट कार्ड बांटा जाएगा। परीक्षा 11 शहरों में होगी। रिजल्ट 19 जून को आने की उम्मीद है। 20 जून से काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी।

Sat, 23 May 2026 10:50 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar BEd CET Admit Card : बिहार में बीएड में 1 सीट के लिए 3 दावेदार, एडमिट कार्ड कब आएंगे

Bihar BEd CET Admit Card : बिहार में दो वर्षीय बीएड में एक सीट पर तीन अभ्यर्थियों की दावेदारी है। पूरे बिहार में 37 हजार 250 सीटें हैं और आवेदन 1 लाख 23 हजार 327 छात्रों ने किये हैं। इस हिसाब से एक सीट पर तीन छात्र होते हैं। राज्य में बीआरएबीयू के 59 कॉलेजों समेत बीएड के 343 कॉलेज हैं। बीआरएबीयू में 6200 सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा सात जून को होगी। एक जून से एडमिट कार्ड बांटा जाएगा। परीक्षा 11 शहरों में होगी। रिजल्ट 19 जून को आने की उम्मीद है। 20 जून से काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी।

28 से 30 वर्ष के आवेदक अधिक

बीएड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में 28 से 30 वर्ष के लोग अधिक हैं। 40 वर्ष या इससे अधिक आयु के भी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीएड में 77,623 छात्राओं ने और 45,970 छात्रों ने आवेदन किया है। चार ट्रांसजेडर ने भी आवेदन किया है। बीएड के अलावा शिक्षा शास्त्री के लिए भी प्रवेश परीक्षा सात जून को ही होगी। शिक्षा शास्त्री के लिए 205 आवेदन आए हैं। शुक्रवार से छात्रों को एडिट का विकल्प दिया गया है। पहले दिन 125 छात्रों ने एडिट किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी बीएड एडमिट कार्ड, 2 दो कॉपियां ले जानी होगी

एडिट के दौरान छात्रों ने नाम की स्पेलिंग, पिता के नाम की वर्तनी के अलावे परीक्षा केंद्रों को भी बदला है। कई छात्रों ने पहले दूर के परीक्षा केंद्र दिये थे। उन्होंने अब अपने घर के पास वाले जिलों का केंद्र चुना है। शनिवार तक छात्र अपने आवेदन को एडिट कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बीएड की 37250 सीटों पर होगा दाखिला, एडमिट कार्ड कब

दो घंटे की होगी परीक्षा, 120 सवाल पूछे जाएंगे

बीएड की प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। सुबह 10.30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर एक आईडी कार्ड लेकर जाना होगा। बीएड के नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 11 जिला मुख्यालयों में, BRABU कब कराएगा एंट्रेंस

कहां कितने सीटें

बीआरएबीयू में इस वर्ष 6200 सीटों पर दाखिला होगा। सबसे ज्यादा 6400 सीटें पाटलीपुत्र विवि में हैं। छपरा विवि में 1500, मगध विवि में 6000, पटना विवि में 300, एकेयू में 3000, मौलाना मजहरूल हक विवि में 3200, वीर कुंवर सिंह विवि में 2500, बीएन मंडल मधेपुरा विवि में 1250, तिलकामांझी भागलपुर विवि में 1600, मुंगेर विवि में 500, पूर्णिया विवि में 1100, एलएनएम विवि में 3750 और कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि में 100 सीटें हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।