Bihar BEd CET: Admissions to be held for 37250 BEd seats in Bihar when will admit cards be released Bihar BEd CET : बिहार में बीएड की 37250 सीटों पर होगा दाखिला, एडमिट कार्ड कब आएंगे, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar BEd CET : बिहार में बीएड की 37250 सीटों पर होगा दाखिला, एडमिट कार्ड कब आएंगे

बिहार में दो वर्षीय बीएड में इस वर्ष 37,250 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। बीएड के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने मंगलवार को सभी विवि में बीएड की सीटों की जानकारी जारी की।

Wed, 20 May 2026 07:03 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मृत्युंजय कुमार, प्रमुख संवाददाता
share
Bihar BEd CET : बिहार में बीएड की 37250 सीटों पर होगा दाखिला, एडमिट कार्ड कब आएंगे

बिहार में दो वर्षीय बीएड में इस वर्ष 37,250 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। बीएड के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने मंगलवार को सभी विवि में बीएड की सीटों की जानकारी जारी की। बीआरएबीयू में इस वर्ष 6200 सीटों पर दाखिला होगा। सबसे ज्यादा 6400 सीटें पाटलीपुत्र विवि में हैं। छपरा विवि में 1500, मगध विवि में 6000, पटना विवि में 300, एकेयू में 3000, मौलाना मजहरूल हक विवि में 3200, वीर कुंवर सिंह विवि में 2500, बीएन मंडल मधेपुरा विवि में 1250, तिलकामांझी भागलपुर विवि में 1600, मुंगेर विवि में 500, पूर्णिया विवि में 1100, एलएनएम विवि में 3750 और कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि में 100 सीटें हैं।

एडमिट कार्ड कब आएंगे

राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से विलंब शुल्क के साथ आवेदन शुरू हुआ। पहले दिन 350 आवेदन आए हैं। विलंब शुल्क के तौर पर 500 रुपये देने हैं। 21 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। 07 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। एक जून से प्रवेश पत्र मिलेगा।

8915 छात्रों ने नहीं किया भुगतान

बीएड में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 8915 छात्रों ने फीस नहीं जमा की है। बीएड में कुल 1 लाख 27 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 1 लाख 18 हजार 85 छात्रों ने ही फीस जमा की है। 74 हजार 83 छात्रा और 44 हजार 02 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 7 जून को होनी है। प्रवेशपत्र 1 जून से जारी किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को, 18 तक करें आवेदन, 11 जिलों के DM SSP को पत्र

अब तक आए आवेदन

शहर छात्रा छात्र कुल

आरा 4398 2671 7069

भागलपुर 4524 2322 6846

छपरा 3374 1268 4642

दरभंगा 7967 3925 11892

गया 9660 7020 16680

हाजीपुर 3487 1640 5127

मधेपुरा 2498 1677 4175

मुंगेर 3219 1621 4840

मुजफ्फरपुर 11491 5674 17165

पटना 20537 14578 35115

पूर्णिया 2849 1486 4329

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीएड में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

बायोमेट्रिक और जैमर लगाने के लिए होगा टेंडर

परीक्षा में बायोमेट्रिक मशीन व जैमर लगाने को टेंडर निकाला जाएगा। इसके लिए विवि ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की। दोनों टेंडर 25 और 26 मई को खोले जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीएड कॉलेजों में शुरू होंगे अलग अलग विषयों के कोर्स, NCTE ने जारी की गाइडलाइन

परीक्षा में छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति लगायी जाएगी। मोबाइल नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर भी लगाया जाएगा। परीक्षा के लिए सभी जिलों के प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।