UP BEd Admit Card Download : कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी बीएड एडमिट कार्ड, 2 दो कॉपियां ले जानी होगी
UP BEd JEE Admit Card 2026 Download : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज www.bujhansi.ac.in पर जारी होगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd JEE Admit Card 2026 Download : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज www.bujhansi.ac.in पर जारी होगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय व उनसे संबद्ध व घटक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के बीएड कोर्स में दाखिले के लिए राज्य स्तरीय दो वर्षीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 31 मई को होगी। यूपी बीएड एंट्रेंस के जरिए राज्य के करीब 2300 बीएड कॉलेजों की कुल 2.40 लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिला होगा।
एडमिट कार्ड की दो कॉपियां लेकर जानी होगी
अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र को दो प्रतियों में मुद्रित (प्रिंट) कर लें व ऑनलाइन आवेदन-पत्र में अभ्यर्थी ने जिस फोटोग्राफ को अपलोड किया है, उसी फोटोग्राफ को प्रवेश-पत्र के प्रिंटआउट में निर्धारित स्थान पर चस्पा करें एवं निर्धारित स्थान पर अपना हस्ताक्षर करें। अभ्यर्थी निर्धारित स्थान पर अपनी दोनों तर्जनी (Both Index Fingers) का निशान लगायें। प्रवेश परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को प्रवेश-पत्र की दो एक जैसी प्रतियों में लाना है व एक प्रति परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक महोदय को देनी है।
कहां कहां मिलेगा दाखिला
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी
डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रो
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़
माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर
माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें
स्टेप 1- सबसे पहले www.bujhansi.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2- बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
वा
72 जिलों में होगी परीक्षा
इस बार यह परीक्षा यूपी के 72 जिलों में होगी। श्रावस्ती, ललितपुर और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। करीब साढ़े चार लाख परीक्षार्थी इम्तिहान में बैठेंगे। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी चौथी बार बुन्देलखंड विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि 31 मई को होने वाली परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सीसीटीवी कैमरों के जरिए सभी जिलों पर निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1011 केन्द्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक 106 केन्द्र बनारस में और सबसे कम दो बलरामपुर में बनाए गए हैं। इस पर 4,44,958 अभ्यर्थी इम्तिहान में बैठेंगे। परीक्षा को निर्विवाद रूप से कराने के लिए लखनऊ में कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने भी बैठक की है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल और पर्याप्त बिजली की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सही रखने के लिए कहा गया।
कैसे मिलेगा दाखिला
यूपी बीएड एंट्रेस में प्रदर्शन के आधार पर परीक्षार्थियों की रैंक जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, फाइनल स्कोर, पेपर 1 में सही व गलत उत्तर, पेपर 2 में सही व गलत उत्तर, पेपर वाइज टोटल मार्क्स जैसी डिटेल्स दी गई होगी। साथ ही यह भी बताया गया होगा कि वह काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 में सफल उम्मीदवारों को बीएड कोर्स में दाखिले के लिए बीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
एग्जाम पैटर्न
यूपी बीएड जेईई परीक्षा दो पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर में एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न होंगे। छात्रों को प्रत्येक पेपर पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।




साइन इन