Bihar BEd CET : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को, 18 तक करें आवेदन, 11 जिलों के DM SSP को पत्र
Bihar BEd CET : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से सीईटी बिहार बीएड 2026 की प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Bihar BEd CET : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से सीईटी बिहार बीएड 2026 की प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 19 मई से 21 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। आरएन कॉलेज, हाजीपुर के प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल को वैशाली जिला के लिए सीईटी-बी.एड. 2026 परीक्षा का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क भुगतान
अभ्यर्थी 22 एवं 23 मई 2026 को आवेदन पत्र में संशोधन तथा अंतिम शुल्क भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से जारी किए जाएंगे तथा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून को आयोजित होगी। परीक्षा के उपरांत 8 जून को उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने हेतु 9 एवं 10 जून की तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम परिणाम 19 जून को प्रकाशित किया जाएग।
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें प्रो. मंडल ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्व से तैयार रखें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीईटी-बी.एड. परीक्षा राज्य के बी.एड. संस्थानों में नामांकन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। ऑनलाइन आवेदन तथा विस्तृत जानकारी हेतु विश्वविद्यालय द्वारा जारी ऑनलाइन लिंक https://biharcetbed://brabu.in/ पर जानकारी प्राप्त किया जा सकता हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 11 जिलों के डीएम-एसएसपी को लिखा पत्र
दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य नोडल अफसर ने 11 जिलों के डीएम और एसएसपी/एसपी को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को परीक्षा के संबंध में जानकारी दी है। पत्र में परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र कैसे सेंटर पर जाएगा इस बारे में बताया गया है। इसकी कॉपी प्रमंडलीय आयुक्तों व डीआईजी को भी भेजी गई है।बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान सामान्य सामग्री जैसे उपस्थिति पत्रक, रोल नंबर स्टीकर और परीक्षा केंद्रों के लिए निर्देशिका का जिलेवार पैकेट स्टेट नोडल अफसर के प्रतिनिधि द्वारा पहुंचाया जाएगा। ओएमआर शीट सील्ड पैकेट में सीधे जिला मुख्यालय में डीएम की ओर से तय स्थान पर गोपनीय प्रिंटर के प्रतिनिधि के द्वारा पहुंचाया जाएगा।
जोनल कोआर्डिनेटर की ओर से दो-तीन परीक्षा केंद्रों के लिए जोनल मैजिस्ट्रेट सह कोआर्डिनेटिंग ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 500 अभ्यर्थियों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति जोनल कोआर्डिनेटर करेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट को पर्यवेक्षक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। बीएड प्रवेश परीक्षा में अपर जिला दंडाधिकारी स्तर के एक पदाधिकारी को सहायक क्षेत्रीय समन्वयक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। ये परीक्षा संचालन में जोनल कोआर्डिनेटर का सहयोग करेंगे।




साइन इन