BEd Courses in various subjects to be introduced in BEd colleges NCTE issues guidelines BEd : बीएड कॉलेजों में शुरू होंगे अलग अलग विषयों के कोर्स, NCTE ने जारी की गाइडलाइन, 2030 तक होगा बदलाव, Career Hindi News - Hindustan
More

BEd : बीएड कॉलेजों में शुरू होंगे अलग अलग विषयों के कोर्स, NCTE ने जारी की गाइडलाइन, 2030 तक होगा बदलाव

एनसीटीई ने शिक्षक-शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि देशभर में सिर्फ बीएड कोर्स संचालित करने वाले शिक्षक-शिक्षा संस्थान (टीईआई) अब बहुविषयक उच्च शिक्षण संस्थान (एचईआई) में बदले जाएंगे।

Thu, 7 May 2026 07:21 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
BEd : बीएड कॉलेजों में शुरू होंगे अलग अलग विषयों के कोर्स, NCTE ने जारी की गाइडलाइन, 2030 तक होगा बदलाव

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने शिक्षक-शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि देशभर में सिर्फ बीएड कोर्स संचालित करने वाले शिक्षक-शिक्षा संस्थान (टीईआई) अब बहुविषयक उच्च शिक्षण संस्थान (एचईआई) में बदले जाएंगे। ये सिर्फ बीएड कॉलेज के तौर पर संचालित नहीं होंगे। इनमें अलग-अलग कोर्सों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। बिहार के ज्यादातर सरकारी बीएड कॉलेजों में सिर्फ दो वर्षीय बीएड कोर्स की पढ़ाई होती है।

बिहार में सरकार व निजी मिलाकर लगभग 350 बीएड कॉलेज है। इंटर के बाद चलाए जाने वाले इंटीग्रेटेड बीएड कॉलेजों की संख्या भी मुश्किल से 12 है। इसमें भी छह कॉलेजों को अभी हाल ही में इंटीग्रेटेड बीएड कॉलेज की मान्यता मिली है। हालांकि इन कॉलेजों में बीए बीएड, बीएससी बीएड और बीकॉम बीएड संचालित होंगे। इनमें शिक्षकों की संख्या भी तीन गुना बढ़ानी होगी। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को लागू करने के लिए लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा जून में, 10 कॉलेजों को चुनने का मिलेगा विकल्प
ये भी पढ़ें:BHU में होंगे कई बदलाव, BA BEd शुरू, 4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे PhD
ये भी पढ़ें:बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 11 जिला मुख्यालयों में, BRABU कब कराएगा एंट्रेंस

एनईपी में कहा गया है कि 2030 तक सभी टीईआई को बहुविषयक संस्थानों का हिस्सा बनना होगा, ताकि बीएड व अन्य शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के छात्र दूसरे विषयों के छात्रों के साथ पढ़ सकें। इससे उनकी समझ बढ़ेगी व कक्षा में पढ़ाने की गुणवत्ता सुधरेगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।