Bihar BEd CET 2026 : BRABU Bihar BEd Entrance Exam date kab hoga online form kab niklega Bihar BEd : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा जून में, 10 कॉलेजों को चुनने का मिलेगा विकल्प, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar BEd : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा जून में, 10 कॉलेजों को चुनने का मिलेगा विकल्प

Bihar BEd CET 2026 : बिहार में बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा जून के पहले पखवाड़े में होगी। उन्होंने बताया कि बीएड में नामांकन के लिए आवेदन हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में किया जा सकेगा।

Thu, 16 April 2026 01:55 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
Bihar BEd : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा जून में, 10 कॉलेजों को चुनने का मिलेगा विकल्प

बिहार में बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा जून के पहले पखवाड़े में होगी। राज्य नोडल पदाधिकारी बीआरएबीयू के प्रो. संजय कुमार ने बताया कि मई में कई अन्य परीक्षाएं होनी हैं। इसलिए बीएड की प्रवेश परीक्षा जून के पहले पखवाड़े में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।परीक्षा का केंद्र जिला मुख्यालयों में बनाया जाएगा। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी के साथ एक टीम का भी गठन किया गया है। जो भी गतिविधियां होंगी, वह लोकभवन के संज्ञान में दी जाएंगी। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देशन में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जा रही है। अप्रैल में आवेदन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। परीक्षा केंद्र बनाने से पहले टीम भेजकर जांच करायी जाएगी। टीम की रिपोर्ट के बाद ही सेंटर फाइनल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बीएड में नामांकन के लिए आवेदन हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में किया जा सकेगा। पोर्टल पर छात्रों को यह विकल्प उपलब्ध होगा। छात्रों को आवेदन के साथ वेबसाइट से ही प्रॉस्टपेक्टस डाउनलोड करने की सुविधा होगी। प्रॉस्पेक्टस में इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी कि आवेदन किस तरह करना है और परीक्षा से जुड़ी क्या प्रक्रियाएं हैं।

10 कॉलेजों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा

दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में छात्रों को इस बार भी 10 कॉलेजों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा। नोडल विवि बीआरएबीयू ने परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा मई में होगी। परीक्षा के लिए बनाये गए स्टेट नोडल अफसर प्रो. संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। लोकभवन के निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में तीन मेरिट लिस्ट जारी होगी और सीट बची रहने पर ऑनस्पॉट दाखिला लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 11 जिला मुख्यालयों में, BRABU कब कराएगा एंट्रेंस

बिहार में पिछले वर्ष तक बीएड के 341 कॉलेज थे। 37 हजार 300 सीटों पर दाखिला लिया गया था। स्टेट नोडल अफसर ने बताया कि इस वर्ष सभी विश्वविद्यालयों से बीएड कॉलेज और सीटों की संख्या मांगी गई है। बीआरएबीयू में इस वर्ष एक अधिक 58 कॉलेजों में दाखिला होगा।

छात्राओं को शहर के कॉलेजों में मिलेगी प्राथमिकता

बीएड में नामांकन के लिए शहर के कॉलेजों में छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्टेट नोडल अफसर ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रॉस्पेक्टस तैयार किया जा रहा है। एजेंसी चयन होने के दो से तीन दिन के अंदर आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। परीक्षा के 15 दिन के भीतर रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी की जा रही है। हमारी कोशिश है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में बीएड के नये सत्र की कक्षा शुरू हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCERT बना डीम्ड यूनिवर्सिटी, BEd समेत 5 कोर्स में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी

हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में कर सकेंगे आवेदन

बीएड में नामांकन के लिए छात्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल खोलते ही छात्रों को यह विकल्प मिल जाएगा। आवेदन के साथ वेबसाइट पर ही छात्रों को प्रॉस्टपेक्टस डाउनलोड करने की सुविधा होगी। इस प्रॉस्पेक्टस में किस तरह से आवेदन किया जाना है, परीक्षा से जुड़ी क्या प्रक्रियाएं हैं, इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

लिस्ट जारी होने के तीन दिनों के अंदर बुक करनी होगी सीट

मेरिट लिस्ट जारी होने के तीन दिनों के अंदर सफल अभ्यर्थियों को अपने चुने हुए कॉलेज में सीट बुक करनी होगी। अगर किसी छात्र का चयन पहली मेरिट लिस्ट में नहीं होता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। नोडल अफसर ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में छात्र कॉलेज चुन सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट में छात्र को अपने जिले का ही कॉलेज चुनने का विकल्प दिया जाएगा। सभी बीएड कॉलेजों में समान रूप से छात्र भेजे जाएंगे। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BEd डिग्रीधारी प्राइमरी शिक्षकों के लिए 6 माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य

वेबसाइट पर देख सकेंगे कितनी सीटें खाली

नोडल अफसर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र वेबसाइट पर देख सकेंगे कि किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली हैं, कितना कटऑफ गया और अबतक कितना दाखिला हो चुका है। प्रवेश परीक्षा में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें 120 सवाल पूछे जाएंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।