BHU: UGC Identifies 65 Deficiencies on BHU Website Issues Directives for Improvements in Specific Areas BHU : UGC ने बीएचयू की वेबसाइट पर गिनाईं 65 कमियां, कहां कहां सुधार के दिए निर्देश, Career Hindi News - Hindustan
More

BHU : UGC ने बीएचयू की वेबसाइट पर गिनाईं 65 कमियां, कहां कहां सुधार के दिए निर्देश

बीएचयू की वेबसाइट की समीक्षा के बाद यूजीसी ने अलग-अलग वर्गों में लगभग 65 बिंदुओं पर सुधार के निर्देश जारी किए हैं। इनमें विजिटर की जानकारी से लेकर आय-व्यय, विभागों में शोध संबंधी सूचनाएं, शिकायतें और उनपर कार्रवाई आदि को अद्यतन रखने को कहा है।

Wed, 6 May 2026 06:29 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
share
BHU : UGC ने बीएचयू की वेबसाइट पर गिनाईं 65 कमियां, कहां कहां सुधार के दिए निर्देश

एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय यूजीसी के मानकों पर अब तक अपनी वेबसाइट अपडेट नहीं कर पाया है। बीएचयू की वेबसाइट की समीक्षा के बाद यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने अलग-अलग वर्गों में लगभग 65 बिंदुओं पर सुधार के निर्देश जारी किए हैं। इनमें विजिटर की जानकारी से लेकर आय-व्यय, विभागों में शोध संबंधी सूचनाएं, शिकायतें और उनपर कार्रवाई आदि को अद्यतन रखने को कहा है।

पांच संस्थान, 15 संकाय और 140 से ज्यादा विभागों वाले बीएचयू की वेबसाइट पर हर तरह की सूचनाओं की उम्मीद की जाती है। हालांकि ज्यादातर सूचनाएं यहां समय से अपडेट नहीं हो पातीं। यूजीसी के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ब्यूरो की तरफ से इस संबंध में बीएचयू को पूरी सूची भेजी गई है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थान से संबंधित सूचनाओं के साथ प्रशासनिक, एकेडमिक, प्रवेश और शुल्क, शोध, छात्र सुविधाएं, पुराछात्र सहित 10 वर्गों में सूचनाओं की कमी को इंगित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BHU में होंगे कई बदलाव, BA BEd शुरू, 4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे PhD

बीएचयू की वेबसाइट का प्रबंधन कर रहे कंप्यूटर सेंटर की तरफ से इस संबंध में सभी विभागों से अद्यतन जानकारी मांगी गई है। कंप्यूटर सेंटर समन्वयक की तरफ से बताया गया कि हर सूचना से संबंधित लिंक और मेनू तैयार कर दिये गए हैं। अब यह विभागों की जिम्मेदारी है कि जानकारियों को अपडेट रखें। इस संबंध में कंप्यूटर सेंटर की तरफ से विशेषज्ञ ऑपरेटरों की भी तैनाती की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BHU फीस वृद्धि पर बवाल, पीएचडी, LLB और हॉस्टल फीस में भारी बढ़ोतरी

इन बिंदुओं पर सुधार की गुंजाइश

बीएचयू का एमओए (मेमोरैंडम ऑफ एसोसिएशन), सांस्थानिक विकास योजना, रिकॉग्निशन, वार्षिक रिपोर्ट, वार्षिक बैलेंस शीट, आय-व्यय, ऑडिट रिपोर्ट, सतर्कता अधिकारी, लोकपाल, प्रबंधन बोर्ड, बोर्ड ऑफ स्टडीज, एकेडमिक कैलेंडर, यूजीसी से मान्यता प्राप्त कार्यक्रम, आईक्यूएसी, अकादमिक सहयोग, फीस रीफंड पॉलिसी, अनुसंधान एवं विकास केंद्र, छात्र सुविधाएं, प्लेसमेंट, आंतरिक शिकायत समिति, एंटी रैगिंग सेल, एलुमनाई एसोसिएशन आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‌BHU: हर वर्ग के छात्रों के लिए फेलोशिप और स्कॉलरशिप
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।