BHU: हर वर्ग के छात्रों के लिए फेलोशिप और स्कॉलरशिप, दिव्यांग, पिछड़े और विदेशी छात्रों को भी लाभ
बीएचयू में इस साल प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुसार विश्वविद्यालय उन्हें कई तरह की सुविधाएं, स्कॉलरशिप और फेलोशिप देने के लिए तैयार है। इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) के तहत शुरू हुई टीच फॉर बीएचयू, अर्न व्हाइल लर्न और एनी बेसेंट फेलोशिप प्रोग्राम

बीएचयू में इस साल प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुसार विश्वविद्यालय उन्हें कई तरह की सुविधाएं, स्कॉलरशिप और फेलोशिप देने के लिए तैयार है। इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) के तहत शुरू हुई टीच फॉर बीएचयू, अर्न व्हाइल लर्न और एनी बेसेंट फेलोशिप प्रोग्राम के अलावा 15 अन्य तरह की छात्रवृत्ति योजनाएं लागू होंगी।
बीएचयू के मेधावी छात्रों के लिए विभिन्न संस्थाओं, ट्रस्ट और प्रतिदान के जरिए कई छात्रवृत्तियां शुरू की गई हैं। अकेले वर्ष-2024 में आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए 25 हजार रुपये वार्षिक की 300 स्कॉलरशिप शरू की गईं। इसके अलावा दिव्यांग छात्रों को व्हीलचेयर सहित अन्य संसाधन देने की भी व्यवस्था है। पीएचडी के छात्रों के लिए टीच फॉर बीएचयू और पीजी के विद्यार्थियों के लिए अर्न व्हाइल लर्न योजनाएं हैं। राधाकृष्णन फेलोशिप योजना में भी छात्र हर महीने 20 हजार रुपये का मानदेय अर्जित कर रहे हैं। मालवीय पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के अलावा पीएचडी छात्र यूजीसी नॉन नेट फेलोशिप का लाभ भी ले सकते हैं।
मेस चार्ज वापसी से लेकर दिव्यांग अनुदान भी: स्नातक से शोधछात्रों तक के लिए छात्र कल्याण कोष से छात्रवृत्तियां, दृष्टिबाधित छात्रों को पांच हजार रुपये और नि:शुल्क भोजन की अन्नदान योजना, 50 गरीब छात्रों को सात महीने का मेस चार्ज और छात्राओं को मेस चार्ज की वापसी, 25 दिव्यांग छात्रों को अनुदान के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन के मौके भी हैं। 2025 में मांडवा फाउंडेशन और एनएसएल ग्रुप ऑफ कंपनीज नेे दृश्यकला संकाय के 20 विद्यार्थियों को लिए 25 हजार रुपये की मांडवा आशा प्रिया स्कॉलरशिप दी गई।




साइन इन