शेयर बाजार में हलचल, जेरोधा के को-फाउंडर ने ट्रेडर्स को किया अलर्ट
ग्लोबल टेंशन के कारण शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव वाला माहौल है। जेरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ ने ट्रेडर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस समय मुनाफा कमाने से ज्यादा जरूरी बाजार में टिके रहना है।

ग्लोबल टेंशन के कारण शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव वाला माहौल है। इस माहौल के बीच ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ ने ट्रेडर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस समय मुनाफा कमाने से ज्यादा जरूरी बाजार में टिके रहना है। कामथ के मुताबिक ग्लोबल ट्रेंड और खबरों के चलते बाजार में अस्थिरता काफी बढ़ गई है। ऐसे में अच्छी रणनीति है कि स्थिरता बनी रहे।
क्या का नितिन कामथ ने?
लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कामथ ने कहा कि बाजार काफी हद तक खबरों और वैश्विक घटनाक्रमों से चल रहा है। अभी स्पष्ट ट्रेंड या मजबूत फंडामेंटल्स से मार्केट प्रभावित नहीं हो रहा। ऐसे में अच्छी रणनीति भी अचानक आई खबरों के कारण गलत साबित हो सकती है। जब ऐसे हालात बन जाएं तो ट्रेडर का लक्ष्य मुनाफा नहीं बल्कि सर्वाइवल होना चाहिए। उन्होंने ट्रेडर्स को सलाह दी कि वे छोटे अमाउंट के साथ ट्रेड करें और बड़े दांव लगाने से बचें।
ट्रेडर्स को किया सतर्क
उन्होंने शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग सेटअप को भी एक अतिरिक्त रिस्क फैक्टर बताया। कामथ ने इस बात पर जोर दिया कि अगले सात दिनों में तीन छुट्टियां हैं, ऐसी स्थिति जिससे अनिश्चितता बढ़ सकती है क्योंकि ट्रेडिंग सेशन के बीच लंबा गैप होगा और मार्केट बंद रहने के दौरान खबरों का सिलसिला भी तेज हो सकता है। कामथ ने कहा कि ऐसा सेटअप लगभग इस बात की गारंटी देता है कि खबरों का ऐसा सिलसिला चलेगा जो मार्केट को किसी भी तरफ मोड़ सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस दौरान ट्रेडर्स को रात भर के लिए (ओवरनाइट) और भी छोटी पोजीशन लेनी चाहिए।
इसके अलावा, कामथ ने ट्रेडिंग के मानसिक दबाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ट्रेडिंग एक अकेला काम है, जहां लगातार प्रॉफिट और लॉस का फीडबैक मानसिक तनाव बढ़ाता है। ऐसे में कभी-कभी ब्रेक लेना भी जरूरी होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि लंबे वीकेंड के दौरान स्क्रीन से दूर रहना और खुद को रिचार्ज करना बेहतर फैसला हो सकता है।
क्यों बंद है बाजार?
भारतीय शेयर बाजार में राम नवमी, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के मौकों पर दो हफ्ते ऐसे होंगे जिनमें छुट्टियों की वजह से काम के दिन कम होंगे। पहली छुट्टी इस हफ्ते गुरुवार, 26 मार्च को श्री राम नवमी के कारण होगी। वहीं, अगले हफ्ते शुक्रवार को छुट्टी होने की वजह से लंबा वीकेंड होगा और सिर्फ तीन ट्रेडिंग सेशन होंगे। मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण BSE और NSE दोनों बंद रहेंगे। वहीं, शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण एक्सचेंज बंद रहेंगे।




साइन इन