40% से ज्यादा उछलेगा दिग्गज कंपनी का शेयर? ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो
डेल्हीवरी लिमिटेड के शेयर की बात करें तो यह बुधवार को 418.35 रुपये की पिछली क्लोजिंग से बुधवार को 2 पर्सेंट उछलकर 432.60 रुपये तक पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म UBS ने बुधवार, 25 मार्च को अपने नोट में शेयर के लिए ₹600 का प्राइस टारगेट तय किया है।

Delhivery stock price: शेयर बाजार एक बार फिर से रिकवरी के ट्रैक पर लौट गया है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार में तगड़ा उछाल आया। इस माहौल के बीच लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली कंपनी डेल्हीवरी लिमिटेड के शेयर पर निवेशक खूब दांव लगा रहे हैं। वहीं, ब्रोकरेज फर्म UBS शेयर को लेकर बुलिश है।
क्या है शेयर का परफॉर्मेंस
डेल्हीवरी लिमिटेड के शेयर की बात करें तो यह बुधवार को 418.35 रुपये की पिछली क्लोजिंग से बुधवार को 2 पर्सेंट उछलकर 432.60 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो रेंज 489.95 रुपये से 238.20 रुपये के बीच है। अगर ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस को देखें तो कहा जा सकता है कि शेयर का भाव 52 वीक हाई से भी ज्यादा तक जा सकता है।
शेयर का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म UBS ने बुधवार, 25 मार्च को अपने नोट में शेयर पर अपनी "खरीदें" (buy) की सलाह बरकरार रखी है। UBS ने इस शेयर के लिए ₹600 का प्राइस टारगेट तय किया है, जिसका मतलब है कि मंगलवार के बंद भाव से इसमें 43% तक की बढ़त की गुंजाइश है। डेल्हीवरी के लिए UBS का प्राइस टारगेट मार्केट में दूसरा सबसे ऊंचा टारगेट है। इससे पहले Elara ने ₹620 का टारगेट प्राइस तय किया था। ब्रोकरेज के मुताबिक डेल्हीवरी के सामने आने वाली मुश्किलें अब पीछे छूट गई हैं और अब कंपनी का पूरा ध्यान मुनाफे वाली ग्रोथ पर है।
खत्म हो चुकी हैं दिक्कतें
ब्रोकरेज ने उन दिक्कतों का जिक्र किया जो डेल्हीवरी को परेशान कर रही थीं। इसके मुताबिक Meesho द्वारा इनसोर्सिंग (खुद काम करना) परेशानी बढ़ा रही थी क्योंकि यह कंपनी की एक अहम ग्राहक थी। UBS के मुताबिक, लिस्टिंग के बाद और मुनाफे पर दबाव के चलते, उसे उम्मीद है कि इनसोर्सिंग का सिलसिला या तो उल्टा हो जाएगा या फिर स्थिर हो जाएगा। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि ज़्यादातर प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स में नुकसान उठाना पड़ा है, जिसका मतलब है कि भविष्य में इस सेक्टर में प्राइवेट कैपिटल की कमी हो सकती है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
लॉजिस्टिक्स की बड़ी कंपनी डेल्हीवरी ने 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की तीसरी तिमाही (Q3) में फिर से मुनाफा कमाया। कंपनी ने 39.6 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे 25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। गुरुग्राम स्थित इस कंपनी ने पिछली तिमाही में 50.5 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।




साइन इन