Yes Bank के शेयरों में 3% की तेजी, तिमाही नतीजों के बाद बढ़ा स्टॉक का भाव, चेक करें टारगेट प्राइस
Yes Bank Share Price: तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद यस बैंक के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स बैंक के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश नजर नहीं आ रहे हैं।

Yes Bank Share Price: तिमाही नतीजों के बाद आज यस बैंक के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बैंक ने बीते हफ्ते तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। यस बैंक ने दी जानकारी में बताया था कि मार्च तिमाही में कुल नेट प्रॉफिट 1068.40 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 44.80 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 738 करोड़ रुपये रहा था।
यस बैंक के शेयर आज सोमवार को 20.81 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 20.82 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद यस बैंक के शेयरों में नरमी देखने को मिली है।
यस बैंक के तिमाही नतीजे (Yes bank q4 results)
प्राइवेट बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 2637.70 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह NII 2276.30 करोड़ रुपये रहा था। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.7 प्रतिशत सुधार प्राप्त किया है। कंपनी का एनपीए 1.3 प्रतिशत गिरा है। वहीं, नेट एनपीए 0.2 प्रतिशत गिरा है।
एक्सपर्ट्स क्या सलाह दे रहे हैं? (Yes bank target price)
Emkay Global Financial Services ने यस बैंक के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 20 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। वहीं, ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने यस बैंक के शेयरों को होल्ड करने की सलाह दी है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (yes bank share performance)
पिछले हो हफ्ते में यस बैंक के शेयरों की कीमतों में 11.90 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यस बैंक के शेयरों का भाव 12.27 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी दो साल में यह स्टॉक 15.16 प्रतिशत गिरा है।
यस बैंक के शेयरों की कीमतों में 3 साल में 22.87 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में यह स्टॉक 44.56 प्रतिशत बढ़ा है।
2017 में हो चुका है कंपनी के शेयरों का बंटवारा
यस बैंक के शेयरों का बंटवारा 2017 में हुआ था। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया। बता दें, 2019 में कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन