Trent Ltd share jumps 3 percent company consider bonus share borad meeting this week Trent Ltd के शेयरों में 3% की तेजी, पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, इस हफ्ते बोर्ड मीटिंग, Business Hindi News - Hindustan
More

Trent Ltd के शेयरों में 3% की तेजी, पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, इस हफ्ते बोर्ड मीटिंग

Trent Ltd Bonus Share Updates: ट्रेंट लिमिटेड पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 22 अप्रैल को होने जा रही है। टाटा ग्रुप की कंपनी ने अबतक 23 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है।

Mon, 20 April 2026 09:59 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Trent Ltd के शेयरों में 3% की तेजी, पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, इस हफ्ते बोर्ड मीटिंग

Trent Ltd Bonus Share Updates: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में है। इसी हफ्ते बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को बोर्ड की मीटिंग में है। इस मीटिंग में बोनस इश्यू जारी करने पर भी फैसला होना है। बता दें, इसके अलावा डिविडेंड पर भी कंपनी फैसला करेगी।

4200 रुपये के पार पहुंचा ट्रेंट का शेयर (Tata ltd Stock)

बीएसई में टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर बढ़त के साथ 4194.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 4229.45 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद फिर से कंपनी के शेयरों का भाव 4200 रुपये के स्तर के नीचे आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 शेयरों में 56% तक की उछाल, लिस्ट में टाटा ग्रुप की भी दो कंपनियां

23 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी (trent limited dividend history)

ट्रेंट लिमिटेड ने अबतक 23 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी के शेयर 12 जून 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 3.20 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 2001 में पहली बार डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया था।

2016 में कंपनी के शेयरों का हुआ था बंटवारा (trent ltd stock split updates)

ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों बंटवारा 2016 में हुआ था। कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 गुना से अधिक पहले दिन ही भरा SME IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा फायदा

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (trent ltd share performance)

ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में एक महीने में 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 19 प्रतिशत गिरा है। वहीं, दो साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 0.28 प्रतिशत गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को फोकस में रहेगा यह 50 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक

10 साल में 2418% का रिटर्न

तीन साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 197 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 462 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 सालों में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 2418 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,