कंपनी के शेयरों में 19% की तेजी, Q4 बिजनेस अपडेट से गदगद निवेशक
Stock in News: पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज (Popular Vehicles and Services) के शेयरों की कीमतों में आज 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक का भाव 200 रुपये से कम है।

Stock in News: पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज (Popular Vehicles and Services) के शेयरों की कीमतों में आज 19 की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन में तेजी के पीछे बिजनेस अपडेट है। बीएसई में स्टॉक आज सोमवार को 19 प्रतिशत की तेजी के साथ 117.99 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी के शेयरों की कीमतों में नरमी देखने को मिली।
कंपनी के रेवन्यू में 69% की उछाल (Popular Vehicles and Services Q4 Business news updates)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Popular Vehicles and Services ने बताया है कि सालाना आधार पर रेवन्यू (ऑपरेशन्स) से 69 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में यह 15 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी का पैसेंजर व्हीकल्स (लक्जरी गाड़ियों के अतिरिक्त) से कंपनी को रेवन्यू सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, लक्जरी पैसेंजर ह्वीकल्स यूनिट से कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 37 प्रतिशत और कॉमर्शियल ह्वीकल्स रेवन्यू 134 प्रतिशत बढ़ा है।
शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा है? (Popular Vehicles Share performance)
बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी यह स्टॉक 6 महीने में 26 प्रतिशत टूट चुका है। एक साल Popular Vehicles and Services के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 7.05 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 0.30 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 163.05 रुपये और 52 वीक लो लेवल 78.50 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 759 करोड़ रुपये का है। दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 55 प्रतिशत गिरा है।
कंपनी ने दिया है एक बार निवेशकों को डिविडेंड (Popular Vehicles dividend history)
इस कंपनी ने एक बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। कंपनी 2024 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। जिसके बाद योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड मिला था।
प्रमोटर्स की कंपनी में कितनी हिस्सेदारी?
मार्च तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 61.36 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 38.64 प्रतिशत हिस्सा है। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयर होल्डिंग्स में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन