these three stocks give return upto 56 percent check target price and other details here इन 3 शेयरों में 56% तक की उछाल, लिस्ट में टाटा ग्रुप की भी दो कंपनियां, चेक करें टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

इन 3 शेयरों में 56% तक की उछाल, लिस्ट में टाटा ग्रुप की भी दो कंपनियां, चेक करें टारगेट प्राइस

Stock in focus: बीते एक साल में टाटा ग्रुप की दो कंपनियां टाटा स्टील और टाइटन के साथ-साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 56% तक की तेजी देखने को मिली है। 

Mon, 20 April 2026 09:15 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इन 3 शेयरों में 56% तक की उछाल, लिस्ट में टाटा ग्रुप की भी दो कंपनियां, चेक करें टारगेट प्राइस

Stock in focus: पिछले एक साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited), टाटा स्टील और टाइनट कंपनी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में पिछले का साल के दौरान तूफानी तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 0.08 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि ऐसे समय में इन कंपनियों के शेयरों को बेच देना सही रहेगा या नहीं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 गुना से अधिक पहले दिन ही भरा SME IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा फायदा

BEL का टारगेट प्राइस और स्टॉक प्रदर्शन?

बीते एक साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 56.79 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को डिफेंस स्टॉक 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 462.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 3.38 लाख करोड़ रुपये का है।

दो साल में बीईएल के शेयरों की कीमतों में 98 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 355 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का ऑर्डर बुक 75000 करोड़ रुपये का क्रॉस कर गया है।

एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

ब्रोकरेज हाउस निर्मल बैंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने 494 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। नुवामा ने अपना BUY टैग बरकरार रखा है। नुवामा की तरफ से 525 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। Elara Capital ने 478 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को फोकस में रहेगा यह 50 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक

Tata Steel स्टॉक प्रदर्शन और टारगेट प्राइस

बीते एक साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 54.61 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को यह स्टॉक 0.64 प्रतिशत की तेजी के बाद 212.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 2.64 लाख करोड़ रुपये का है।

ब्रोकरेज हाउस Macquarie ने टाटा स्टील के शेयरों के लिए OutPerform रेटिंग दिया है। टाटा स्टील ने 241 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। Elara ने टाटा स्टील के लिए 215 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ने 240 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग अपडेट: युद्ध की वजह से 13% घटी खपत, घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति घटी

टाइटन कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन और टारगेट प्राइस

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने 1 साल में 36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शुक्रवार को यह स्टॉक 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 4526.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस कंपनी का मार्केट कैप 4.01 लाख करोड़ रुपये का है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने Ruduce रेटिंग के साथ 4000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

Goldman Sachs ने टाइटन के शेयरों के लिए 5000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचेन की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,