Yes bank Q4 Results 2026 announced 1068 crore rupee net profit check details here Yes bank Q4 Results: यस बैंक को मार्च तिमाही में हुआ ₹1068 करोड़ का नेट प्रॉफिट, 44.70% का इजाफा, फोकस में शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

Yes bank Q4 Results: यस बैंक को मार्च तिमाही में हुआ ₹1068 करोड़ का नेट प्रॉफिट, 44.70% का इजाफा, फोकस में शेयर

Yes bank Q4 Results: यस बैंक को मार्च तिमाही में 1068.42 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। यह सालाना आधार पर 44.70 प्रतिशत बढ़ा है। बैंक ने आज शनिवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। 

Sat, 18 April 2026 03:21 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Yes bank Q4 Results: यस बैंक को मार्च तिमाही में हुआ ₹1068 करोड़ का नेट प्रॉफिट, 44.70% का इजाफा, फोकस में शेयर

Yes bank Q4 Results: यस बैंक ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। प्राइवेट बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि जनवरी से मार्च 2026 तक कुल नेट प्रॉफिट 1068.42 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 44.70 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में यस बैंक का नेट प्रॉफिट 7381.20 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA में 2% का इजाफा, कर्मचारियों की हर महीने कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित

कितना रहा है NIM (Yes Bank Net profit march 2026)

यस बैंक का नेट इनटरेस्ट इनकम चौथी तिमाही के दौरान 2637.70 करोड़ रुपेय रहा है। एक साल पहले यह 2276.30 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर एनआईएम में 2.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मार्च क्वार्टर में प्री-प्रोविजंस ऑपरेटिंग प्रॉफिट 23.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1618.24 करोड़ रुपये रहा है। साल भर पहले यह 1314.38 करोड़ रुपये रहा था।

यस बैंक के एनपीए में भी सुधार (yes bank NPA)

यस बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि नेट एडवांस मार्च तिमाही के दौरान 2.73 लाख करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 11.10 प्रतिशत की बढ़ा है। वहीं, तिमाही दर तिमाही के आधार पर यह 6.2 प्रतिशत बढ़ चुका है। बैंक का एनपीए 0.2 प्रतिशत है। जोकि सालाना आधार पर 10bps कम हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल ₹78.05, डीजल 82.64 रुपये, 10% तक गिरा तेल का रेट, आधी रात को कम हुआ दाम

यस बैंक के शेयरों का क्या रहा है हाल? (yes bank share performance)

शुक्रवार को यस बैंक के शेयर 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 20.20 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते एक महीने में यस बैंक के शेयरों की कीमतों में 8.37 प्रतिशत की तेजी आई है। एक साल में यह स्टॉक 11.66 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। यस बैंक का 52 वीक हाई 24.30 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 17.19 रुपये है। यस बैंक का मार्केट कैप 63387 करोड़ रुपये का है।

दो साल में यस बैंक के शेयरों में 15.69 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में प्राइवेट बैंक के शेयरों का भाव 38.36 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन से ना रखे बहुत उम्मीद, सिर्फ 13 से 14% होगा सैलरी में इजाफा?

10 टुकड़ों में बंट चुका है यस बैंक का शेयर (yes bank stock split)

2017 में यस बैंक के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था। तब कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में किया गया था। यस बैंक ने आखिरी बार निवेशकों को 2019 में डिविडेंड दिया था। तब बैंक ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,