Petrol 78 05 rupee and diesel price 82.64 rupee oil prices falls upto 10 percent midnight rates came down Petrol Diesel Price: पेट्रोल 78.05 रुपये, डीजल 82.64 रुपये में, 10% तक गिरा तेल का रेट, आधी रात को कम हुआ दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Price: पेट्रोल 78.05 रुपये, डीजल 82.64 रुपये में, 10% तक गिरा तेल का रेट, आधी रात को कम हुआ दाम

Petrol Diesel Price Today: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को भी कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले शुक्रवार की रात में कच्चे तेल का रेट 10 प्रतिशत लुढ़क गया। 

Sat, 18 April 2026 07:47 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Price: पेट्रोल 78.05 रुपये, डीजल 82.64 रुपये में, 10% तक गिरा तेल का रेट, आधी रात को कम हुआ दाम

Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद भी घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पुरानी कीमतों को ही बरकरार रखा है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें, बीते दिनों शेल इंडिया और नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था।

पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 78.05 रुपये और डीजल 82.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जोकि अन्य शहरों की तुलना में काफी कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी की खरीद पर बड़ा अपडेट, सरकार ने इन बैंको को दी इंपोर्ट करने की अनुमति

क्यों गिरा कच्चे तेल का रेट (Crude Oil Price Falls)

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ग्लोबल शिपिंग कार्गो के लिए खोलने का संकेत दिया है। इसी वजह से कल क्रूड ऑयल का रेट इटरनेशनल मार्केट में 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 90 डॉलर के नीचे आ गया।

आपके शहर में पेट्रोल का क्या है रेट? (Petrol Price Today)

मुंबई - 104.21 रुपये

कोलकाता - 103.94 रुपये

चेन्नई - 100.75 रुपये

अहमदाबाद - 94.49 रुपये

बेंगलुरू - 94.49 रुपये

हैदराबाद - 107.46 रुपये

जयपुर - 104.72 रुपये

लखनऊ - 94.69 रुपये

पुणे - 104.04 रुपये

चंडीगढ़ - 94.30 रुपये

इंदौर - 106.48 रुपये

सूरत - 95 रुपये

नाशिक - 95.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का रेट 1947 रुपये लुढ़का, चांदी की कीमतों में 4745 रुपये की गिरावट

डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)

मुंबई - 92.15 रुपये

कोलकाता - 90.76 रुपये

चेन्नई - 92.34 रुपये

अहमदाबाद - 90.17 रुपये

बेंगलुरू - 89.02 रुपये

हैदराबाद - 95.70 रुपये

जयपुर - 90.21 रुपये

लखनऊ - 87.80 रुपये

पुणे - 90.57 रुपये

चंडीगढ़ - 82.45 रुपये

इंदौर - 91.88 रुपये

पटना - 93.80 रुपये

सूरत - 89 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, ग्राहकों को बड़ी राहत

शेल इंडिया ने 7.41 रुपये पेट्रोल और 25.01 रुपये डीजल का बढ़ाया रेट (Petrol Diesel Price Hike)

प्राइवेट तेल बेचने वाली कंपनी शेल इंडिया ने 1 अप्रैल को पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट में 25.01 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। इससे पहले नायरा ने मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल के रेट को बढ़ाया था। तब नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपये तक का इजाफा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर ₹18 और डीजल पर ₹35 का हो रहा तेल कंपनियों को नुकसान, क्या बढ़ेगा रेट?

प्रीमियम पेट्रोल के रेट में भी हुई है बढ़ोतरी (Premium Petrol Diesel Rate)

1 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने XP100 पेट्रोल के रेट में 11 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था। जिसके बाद रेट 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। प्रीमियम डीजल वैरिएंट एक्सट्रा ग्रीन की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद प्रीमियम डीजल का रेट 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,