da hike 2 percent govt announced good news for employees and pensioners how much salary will increase DA में 2% का इजाफा, कर्मचारियों की हर महीने कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित, Business Hindi News - Hindustan
More

DA में 2% का इजाफा, कर्मचारियों की हर महीने कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित

DA hike 2 percent: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। 

Sat, 18 April 2026 02:11 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
DA में 2% का इजाफा, कर्मचारियों की हर महीने कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित

DA hike for central govt employees and pensioners: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाज सरकारी कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। केंद्र कर्मचारी लम्बे समय से डीए के बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। आइए समझते हैं कि 2% डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल ₹78.05, डीजल 82.64 रुपये, 10% तक गिरा तेल का रेट, आधी रात को कम हुआ दाम

बेसिक सैलरी 20,000 रुपये (DA hike basic pay)

इन कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीएम के समय पर 31600 रुपये हर महीने सैलरी मिलती है। वहीं, 2 प्रतिशत DA में इजाफे के बाद अब उन्हें 32000 रुपये सैलरी मिलेगी। यानी हर महीने 400 रुपये अधिक भुगतान होगा।

जिनकी बेसिक सैलरी 30,000 रुपये होगी (7th pay commission)

पहले उन्हें 58 प्रतिशत डीएम के समय पर 47400 रुपये सैलरी मिलती थी। अब उनकी सैलरी बढ़कर 48000 रुपये हो जाएगी। 2 प्रतिशत डीए में हुए इजाफे की वजह से हर महीने 600 रुपये की बढ़ोतरी उनके तनख्वाह में होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन से ना रखे बहुत उम्मीद, सिर्फ 13 से 14% होगा सैलरी में इजाफा?

40,000 रुपये बेसिक पे वाले कर्मचारियों को कितना फायदा? (DA hike news)

58 प्रतिशत डीएम मिलने की स्थिति में ऐसे कर्मचारियों को हर महीने 63200 रुपये सैलरी मिलती थी। जोकि अब बढ़कर 64000 रुपये हो गई है। यानी सैलरी में 800 रुपये का इजाफा हो गया है।

जिनका बेसिक पे 50,000 रुपये है?

ऐसे कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए होने के बाद 80,000 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। उन्हें हर महीने 1000 रुपये का फायदा हो रहा है। बता दें, जब 58 प्रतिशत डीए होता था तब उनकी सैलरी 79,000 रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? फटाफट कर लें चेक

60,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी

ऐसे कर्मचारियों को इस समय पर 94800 रुपये सैलरी मिलती है। जोकि अब 96000 रुपये मिलेगा। 2 प्रतिशत डीए बढ़ने की वजह से 1200 रुपये का इजाफा होगा।

बेसिक सैलरी 80,000 रुपये

60 प्रतिशत डीए होने के बाद अब इन कर्मचारियों की सैलरी में 1400 रुपये का इजाफा होगा। इन कर्मचारियों की सैलरी 110600 रुपये से बढ़कर हर महीने 112000 रुपये हो गया है।

90,000 बेसिक सैलरी वाली कर्मचारी (DA Salary affect)

इन कर्मचारियों को अब 2 प्रतिशत डीए में हुए इजाफे के बाद 142200 रुपये की जगह 144000 रुपये की सैलरी मिलेगी। यानी हर महीने 1800 रुपये का फायदा कर्मचारियों को होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:35वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, इस बार होगा हर शेयर पर 320% का फायदा

कर्मचारियों को मिलेगा एरियर (DA hike updates)

सरकार की तरफ से हर साल दो बार डीए का ऐलान किया जाता है। सरकार जनवरी और जुलाई में डीए देती है। इस बार डीए के ऐलान में देरी हुई है। इसकी वजह से जनवरी से लेकर अप्रैल तक की सैलरी एरियर के तौर पर कर्मचारियों को क्रेडिट किया जाएगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,