Stock Market jumps: शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा, जानें तेजी के पीछे के 3 कारण
Why Stock Market Surged today: घरेलू शेयर बाजारों में आज बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ है।

Why Stock Market Surged today: घरेलू शेयर बाजारों में आज भारी बढ़त देखने को मिल रही है। चुनाव परिणाम के दिन घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। 4 मई को सेंसेक्स और निफ्टी ने 10 बजे अपनी बढ़त को 1-1 प्रतिशत से अधिक बना लिया था। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1000 अंक या फिर 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 77911 अंक पर और एनएसई 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24290 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉल कैप 250 में भी 1-1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। बता दें, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी की वजह से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। जिसके बाद बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 463 करोड़ रुपये से बढ़कर 469 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
शेयरों में तेजी के पीछे की क्या वजह? (Share market jump reason)
1-एसेंबली इलेक्शन रिजल्ट (assembl election result)
कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार एसेंबली इलेक्शन 2026 के रिजल्ट आ रहे हैं। आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में वोटों की गिनती हो रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा आगे चल रही है। वहीं, केरल के साथ-साथ तमिलनाडु में भाजपा के प्रदर्शन में सुधार हो रहे हैं। इंडस्ट्रीज के लिए यह काफी अच्छी खबर है।
2- अमेरिका और ईरान में बातचीत (US Iran talk)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि तेहरान के नए प्रस्ताव को रिव्यू किया जा रहा है। ईरान ने पाकिस्तान को 14 बिंदुओ आधारित प्रस्ताव भेजा है। रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि अमेरिकी प्रतिनिधि ने ईरान के साथ काफी सकारात्मक बातचीत किया है।
3- क्रूड ऑयल की कीमतों में स्थिरता (crude oil price updates)
ब्रेंट क्रूड प्राइस में गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स फेल 0.60 प्रतिशत या फिर 107.53 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियट की कीमतों में 0.80 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन