Gold Silver price today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, आज और सस्ता हो गया सोना, चेक करें रेट
Gold Silver price updates today: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर गोल्ड और सिल्वर का रेट आज कम हो गया है।

Gold Silver price today: MCX में शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी का रेट भी नीचे आ गया है। डॉलर की मजबूती और महंगाई बढ़ने की आशंका का असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कच्चे तेल का रेट लगातार 100 डॉलर के ऊपर ही बना हुआ जिसकी वजह से भी गोल्ड की रफ्तार पर असर पड़ा है।
आज क्या है सोने और चांदी का भाव (Gold price today)
MCX गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 151005 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स का रेट 0.15 प्रतिशत की गिरावट के बाद 250549 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, आज डॉलर इंडेक्स में 0.06 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसका असर गोल्ड मार्केट पर दिख रहा है।
क्या है गोल्ड का टारगेट प्राइस (gold target price)
Prithvifinmart Commodity Research के मनोज कुमार जैन कहते हैं, “गोल्ड को 4632 डॉलर से 4600 रुपये के स्तर पर सपोर्ट दिखा रहा है। वहीं, 4700 से 4740 डॉलर पर रेसिस्टेंस दिखा रहा है। सिल्वर का सपोर्ट प्राइस 74.40 डॉलर या 72 डॉलर है। वहीं, 78.80 डॉलर से 80.40 डॉलर प्रति ट्रॉय रेसिस्टेंस दिखा रहा है।”
किन अपडेट्स पर रहेगी गोल्ड की नजर (gold market eyeing on these updates)
रविवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिके प्रतिनिधियों की ईरान के साथ काफी पॉजिटिव बातचीत हुई है। पश्चिम एशिया में हुए घमासान की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
पिछले हफ्ते यूएस फेड रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.5 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत तक बरकरार रखा था। आंकड़ों के अनुसार पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर प्राइस इंडेक्स में 0.70 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। जोकि मार्च 2022 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
गुरुवार को क्या था गोल्ड का रेट
गुरुवार को इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट 24 कैरेट गोल्ड का रेट 148652 रुपये था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 148057 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 136165 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 111489 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86961 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, गुरुवार को चांदी का रेट 236882 रुपये प्रति किलोग्राम था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी का मार्केट जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर निवेश करने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन