1 शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड, ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस में किया इजाफा, एक्सपर्ट बुलिश
Atul Limited Share price: अतुल लिमिटेड ने एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी के टारगेट प्राइस में भी ब्रोकरेज हाउस ने इजाफा किया है।

Atul Limited Share price: डिविडेंड देने जा रही कंपनी अतुल लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। बता दें, अतुल लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।
कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं? (Atul limited q4 results)
अतुल लिमिटेड 24 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 210 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 127 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 66 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।
रेवन्यू की बात करें तो मार्च तिमाही में यह 1670 करोड़ रुपये रहा है। जोकि 15 प्रतिशत बढ़ चुका है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1451.60 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA जनवरी से मार्च 2026 के दौरान 280 करोड़ रुपये रहा था। यह 25.70 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले यह 223 करोड़ रुपये रहा था।
किस दिन है डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट? (atul limited dividend)
वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। अतुल लिमिटेड ने डिविडेंड के लिए 17 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (atul limited share performance)
गुरुवार को मार्केट के बंद होने के समय पर अतुल लिमिटेड के शेयरों का भाव 6825 रुपये था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 2026 में कंपनी के शेयरों का भाव 10.63 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 7788 रुपये है। इस कंपनी का 52 वीक लो लेवल 8181 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10830 करोड़ रुपये का है।
3 साल में Atul Ltd के शेयरों की कीमतों में 1.11 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 16.25 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
क्या सेट किया गया है टारगेट प्राइस? (atul limited target price)
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने अतुल लिमिटेड के शेयरों के लिए 8451 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। पहले टारगेट प्राइस 7857 रुपये था। ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस में इजाफा किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन