LPG price today good news no change in rates check details here LPG अपडेट, कीमतों को लेकर बड़ी राहत, जारी हुए नए रेट; फटाफट कर लें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG अपडेट, कीमतों को लेकर बड़ी राहत, जारी हुए नए रेट; फटाफट कर लें चेक

LPG Price Today: एलपीजी के मोर्चे पर बड़ी राहत है। आज कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। इसी महीने की पहली तारीख को कॉर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 993 रुपये बढ़ा दिया गया था। 

Mon, 4 May 2026 07:25 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG अपडेट, कीमतों को लेकर बड़ी राहत, जारी हुए नए रेट; फटाफट कर लें चेक

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। हालांकि, अच्छी खबर परसों रात में आई थी। एक जब एक और एलपीजी से लदे कंटेनर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किया था। बता दें, 1 मई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद से ही कई शहरों में 19.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का रेट 3000 रुपये को भी क्रॉस कर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 82.46 रुपये, डीजल ₹78.05, क्या आज सुबह सस्ता हो गया तेल? चेक करें रेट

आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का क्या है रेट (LPG Price in cities)

दिल्ली - 913 रुपये

नोएडा - 910 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

लखनऊ - 950.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 6 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, कीमत 50 रुपये से कम

3 महीने में 1300 रुपये से अधिक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG cylinder price)

कॉर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 7 मार्च को 114.50 रुपये का इजाफा किया गया था। उसके बाद अप्रैल के महीने में फिर से 196 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 1 मई को तो सरकार ने चौंकाते हुए 993 रुपये का इजाफा कर दिया। महज 3 महीने में ही कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1300 रुपये से की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है।

दिल्ली - 3071.50 रुपये

कोलकाता - 3202 रुपये

मुंबई - 3024 रुपये

चेन्नई - 3237 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने में पैसा डबल, पेनी स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमत ₹20 से कम

एलपीजी सिलेंडर को लेकर हुए बड़े बदलाव (LPG booking rule changed)

सबसे बड़ी बात वेटिंग पीरियड को लेकर है। शहरों में एलपीजी सिलेंडर का वेटिंग पीरियड 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। वहीं, गांव में एलपीजी सिलेंडर कम से कम 45 दिन के बाद ही मिलेगा।

ओटीपी पर ही मिलेगा सिलेंडर (LPG booking rule)

एलपीजी सिलेंडर लेने के नियमों में सख्ती कर दी गई है। अब बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग करनी होगी। जिसके बाद कंपनी की तरफ से एक ओटीपी आपके मोबाइल फोन पर जाएगा। इसी ओटीपी को दिखाने पर ही एलपीजी सिलेंडर मिल पाएगा। यानी अब सिर्फ पासबुक से काम चलने वाला नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राधाकिशन दमानी की कंपनी के नेट प्रॉफिट में 19.70% का इजाफा, फोकस में रहेंगे शेयर

अगर आपको मोबाइल से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है तब की स्थिति में आपको ई-केवाईसी करवाना होगा। जिसके नाम पर कनेक्शन है उसे केवाईसी के वक्त मौजूद रहना होगा। बता दें, मार्च के महीने में ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था।

दाम बढ़ने के आसार (LPG Price hike)

सरकारी सूत्रों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा आने वाले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है। सरकार की तरफ से घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 60 रुपये तक बढ़ सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,