Stock Market: शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे की क्या है वजह? जानें 4 बड़े कारण, निवेशक गदगद
Why Stock Market Rises Today: सेंसेक्स आज सोमवार को 73477.53 अंक पर खुला था। जिसके बाद दिन में यह 74297.46 अंक के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया था। बता दें, घरेलू शेयर बाजार आज तीन दिन की छुट्टी के बाद खुला है।

Why Stock Market Rises Today: सोमवार को दिन शेयर बाजार में निवेशकों के लिए खुशियों भरा रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने बड़ी छलांग लगाई है। जिसकी वजह से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स 787.30 अंक या फिर 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 74106.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.12 प्रतिशत या फिर 255.15 अंक की तेजी के साथ 22968.25 अंक पर बंद हुआ है। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में तेजी के पीछे की बड़ी वजहें क्या हैं?
सेंसेक्स आज सोमवार को 73477.53 अंक पर खुला था। जिसके बाद दिन में यह 74297.46 अंक के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया था। बता दें, घरेलू शेयर बाजार आज तीन दिन की छुट्टी के बाद खुला है।
1-रुपये का मजबूत होना
डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति आज और बेहतर हो गई है। एक डॉलर की कीमत 33 पैसे की गिरावट 92.85 रुपये ही रह गई है। रुपया आज सोमवार को 93.13 के स्तर पर खुला था।
2-बैंकिंग सेक्टर में तेज खरीदारी
निवेशक आज बैंकिंग सेक्टर की तरफ काफी आकर्षित दिखे। पिछले दिनों की बाजार गिरावट और चौथे तिमाही के अपडेट ने निवेशकों को अपनी तरफ खींचा है। निफ्टी बैंक और निफ्टी पीएसयू बैंक में 2 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। बता दें, बिजनेस अपडेट में लोन ग्रोथ की स्थिति मार्च तिमाही में अच्छी रही है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों की कीमतो में 4.2 प्रतिशत, 4.1 प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत की तेजी क्रमशः देखने को मिली है।
3- अमेरिका-ईरान सीजफायर की संभावना
रायटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों देश के फ्रेमवर्क को मान सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तब की स्थिति में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोबारा खुल सकता है। जो भारत के लिए बड़ी खबर होगी। दोनों देशों के बीच सीजफायर होने का मतलब है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने वाले समय में देखने को मिल सकती है।
4- आईटी स्टॉक की खरीदारी
आज शेयर बाजार में आईटी कंपनियों के शेयरों की भी खरीदारी देखने को मिली है। इसकी वजह मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन को माना जा रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन