Gold price falls 33178 rupee and silver get rs 62035 cheaper today rate falls again सोना की कीमतों 33178 रुपये की बड़ी गिरावट, चांदी 62035 रुपये लुढ़का, आज का क्या है रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना की कीमतों 33178 रुपये की बड़ी गिरावट, चांदी 62035 रुपये लुढ़का, आज का क्या है रेट

Gold Price Today: पिछले एक महीने में सोने की कीमतों में 33178 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चांदी का भाव 62035 रुपये नीचे लुढ़क गया है। आज सोमवार को एक बार फिर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 

Mon, 6 April 2026 09:33 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना की कीमतों 33178 रुपये की बड़ी गिरावट, चांदी 62035 रुपये लुढ़का, आज का क्या है रेट

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड का रेट बीते एक महीने में 33178 रुपये लुढ़क चुका है। आज सोमवार को सोने का भाव इंटरनेशल मार्केट में 0.30 प्रतिशत कम हो गया है। इस गिरावट के बाद इंटरनेशनल मार्केट में COMEX GOLD 4665.50 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से इंटनेशनल मार्केट में Silver का रेट 0.53 प्रतिशत की गिरावट के बाद 72.535 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, यहां चेक करे आज की कीमत

1.50 रुपये के नीचे बरकरार सोने का रेट

इंडियन बुलिय ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2 मार्च की सुबह 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 2 अप्रैल 2026 को यह 33178 रुपये की गिरावट के बाद 134293 रुपये के स्तर पर आ गया है। बता दें, शुक्रवार से रविवार तक छुट्टी होने की वजह से इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन ने नए रेट नहीं जारी किए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी का डीए अप्रैल में आएगा! 2% या 3% कितना होगा इस बार इजाफा

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

2 मार्च 2026 को चांदी का रेट 289848 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 2 अप्रैल को यह 227813 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। चांदी की कीमतों में 62035 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

क्यों गिर रहा है सोने का भाव?

सोने की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह डॉलर का लगातार मजबूत होना है। युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी स्थिति को और खराब कर दिया है। जिसकी वजह से निवेशक गोल्ड की जगह डॉलर में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। बता दें, इसके अलावा प्रॉफिट बुकिंग ने गोल्ड की कीमतों पर बुरा असर डाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल ₹7.41 महंगा, डीजल के रेट में ₹25 का इजाफा, इस कंपनी ने कीमतों को बढ़ाया

क्रूड ऑयल की कीमतों में जारी उछाल ने दुनिया भर के सेंट्रल बैंक को ब्याज दरों को लेकर चिंता में डाल दिया है। आने वाले समय में अगर क्रूड ऑयल की कीमतों पर लगाम नहीं लगी तब की स्थिति में सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को बढ़ा सकते हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में गोल्ड और सिल्वर में निवेश से पहले वेपीफाइड एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,