LPG FTL Cylinder now purchase from agency check buy process here LPG Update: सरकार ने बाजार में उतारे लाखों ‘छोटकू’ एलपीजी सिलेंडर, जानें खरीदने का प्रोसेस, 14 दिन में 6.6 लाख बिके, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Update: सरकार ने बाजार में उतारे लाखों ‘छोटकू’ एलपीजी सिलेंडर, जानें खरीदने का प्रोसेस, 14 दिन में 6.6 लाख बिके

LPG Update: पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है “कल (4 अप्रैल) पांच किलोग्राम के 90,000 से अधिक एफटीएल सिलेंडर बेचे गए। 23 मार्च 2026 से अब तक करीब 6.6 लाख पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।”

Mon, 6 April 2026 07:55 AMTarun Pratap Singh भाषा
share
LPG Update: सरकार ने बाजार में उतारे लाखों ‘छोटकू’ एलपीजी सिलेंडर, जानें खरीदने का प्रोसेस, 14 दिन में 6.6 लाख बिके

LPG Update: सरकार ने रसोई गैस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पांच किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री तेज कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, 23 मार्च से अब तक ऐसे करीब 6.6 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।

FTL सिलेंडर के लिए नहीं देना है पते का प्रमाण

सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडरों के विपरीत, पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडर, जिन्हें एफटीएल सिलेंडर कहा जाता है, बाजार कीमत पर मिलते हैं और इन्हें नजदीकी गैस एजेंसी से लेने के लिए पते का प्रमाण देना जरूरी नहीं होता। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “कल (4 अप्रैल) पांच किलोग्राम के 90,000 से अधिक एफटीएल सिलेंडर बेचे गए। 23 मार्च 2026 से अब तक करीब 6.6 लाख पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी का डीए अप्रैल में आएगा! 2% या 3% कितना होगा इस बार इजाफा

LPG सिलेंडर की नहीं है कोई कमी

मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी वितरकों के पास किसी तरह की कमी की कोई सूचना नहीं है। एक ही दिन में 51 लाख से अधिक घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति की गई और कुल मांग का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन बुकिंग के जरिए पूरा हुआ। वहीं, प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मार्च से अब तक 50,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं, एलपीजी वितरकों को 1,400 से ज्यादा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और अब तक 36 डीलरशिप निलंबित की जा चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने की कीमतों में 26293 रुपये की गिरावट, चांदी का रेट 36393 रुपये गिरा

कॉमर्शियल गैस की भी आपूर्ति पुराने स्तर पर

मंत्रालय ने यह भी कहा कि कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति को संकट से पहले के स्तर के 70 प्रतिशत तक सीमित किया गया है, जबकि छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है ताकि मांग का दबाव कम हो सके। नेचुरल गैस के बारे में सरकार ने कहा कि घरेलू उपयोग और परिवहन के लिए पूरी आपूर्ति जारी है, जबकि फर्टीलाइजर्स प्लांट के लिए आपूर्ति छह अप्रैल से औसत खपत के करीब 90 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी, जिसे आने वाले एलएनजी कार्गो का समर्थन मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, यहां चेक करे आज की कीमत

मंत्रालय ने बताया कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और देशभर के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि घबराकर खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,