डॉली खन्ना से लेकर झुनझुनवाला तक, दिग्गज निवेशकों का पोर्टफोलियो 92% तक लुढ़का
जनवरी से मार्च 2026 के दौरान निफ्टी में 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से मुकुल अग्रवाल, अशीष कचोलिया, विजय केडिया और रेखा झुनझुनवाला के साथ-साथ डॉली खन्ना के 90% तक पोर्टफोलियो में गिरावट देखने को मिली है।

Stock Crash: मार्च तिमाही शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों के लिए भी काफी मुसीबत वाला साबित हुआ है। इस दौरान स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली ने निवेशकों की कमर तोड़ कर रख दिया है। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान निफ्टी में 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से मुकुल अग्रवाल, अशीष कचोलिया, विजय केडिया और रेखा झुनझुनवाला के साथ-साथ डॉली खन्ना के 90% तक पोर्टफोलियो में गिरावट देखने को मिली है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मुकुल अग्रवाल ने 65 कंपनियों के शेयरों को खरीदा है। इसमें से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाकि 92 प्रतिशत कंपनियों के शेयर इस मार्च तिमाही के दौरान गिरावट का सामना किए हैं।
कौन सी कंपनी के शेयर अधिक चढ़े
अपोलो पाइप्स के शेयर मार्च तिमाही के दौरान 41 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहे हैं। वहीं, केआरएन हीट एक्सचेंजर के शेयरों में 17 प्रतिशत, जेएंडके बैंक के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी अजमेरा रिएल्टी के शेयरों का भाव 50 प्रतिशत महज तीन महीने में गिरा है।
आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो की भी हालत खराब
इस दिग्गज निवेशक की 34 कंपनियों में होल्डिंग है। जिसमें महज 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बाकि 29 कंपनियों के शेयरों में मार्च तिमाही के दौरान गिरावट देखने को मिली है। chemicAeroflex के शेयरों में मार्च तिमाही के दौरान 24 प्रतिशत और अद्वैत एनर्जी के शेयरों में 16 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, उनके निवेश वाले स्टॉक अग्रवाल इंडस्ट्रीयल, विक्रन इंजीनियरिंग जैसी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 40% की गिरावट देखने को मिली है।
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की स्थिति भी खस्ता
कुल 27 कंपनियों में रेखा झुनझुनवाला का निवेश है। जिसमें से 25 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 2 कंपनियों के शेयरों तेजी देखने को मिली है। Advent International, Raghav Productivity के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की गिरावट मार्च तिमाही में देखने को मिली है।
विजय केडिया ने 17 कंपनियों में निवेश किया है। जिसमें महज 1 कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। बाकि 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन