Waaree Renewable shares price jumps 13 percent after strong q4 results ग्रीन एनर्जी स्टॉक का रेवन्यू 131% बढ़ा, शेयरों ने 13% की लगाई छलांग, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?, Business Hindi News - Hindustan
More

ग्रीन एनर्जी स्टॉक का रेवन्यू 131% बढ़ा, शेयरों ने 13% की लगाई छलांग, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?

Waaree Renewable shares price: आज शुक्रवार को वारी एनर्जी के शेयरों में 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। रेवन्यू 131% बढ़ा है। 

Fri, 17 April 2026 12:25 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्रीन एनर्जी स्टॉक का रेवन्यू 131% बढ़ा, शेयरों ने 13% की लगाई छलांग, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?

Waaree Renewable shares price: ग्रीन एनर्जी स्टॉक वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज शुक्रवार को देखने में मिली है। कंपनी के लिए दिसंबर तिमाही शानदार साबित हुई है। कंपनी के रेवन्यू में 131.31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

13% चढ़ा वारी एनर्जी का शेयर

बीएसई में आज वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी के शेयर 1078.25 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1202.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 1200 रुपये के लेवल नीचे आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:86% बढ़ा कंपनी प्रॉफिट, शेयरों को खरीदने की मची होड़, 4% उछला भाव

कितना रहा है कंपनी का रेवन्यू (Waaree Renewable Q4 Results 2026)

वारी रिन्यूएबल एनर्जी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 155.72 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 66 प्रतिशत अधिक है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 1102.40 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 131.31 प्रतिशत अधिक रहा है। कंपनी का EBITDA 206.82 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल पर यह 63.71 प्रतिशत बढ़ा है।

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 3331.42 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2025 की तुलना में कंपनी रेवन्यू 108.51 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष 2026 में वारी एनर्जी का प्रॉफिट 109 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 478.65 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, EBITDA 106.21 प्रतिशत के इजाफे के बाद 641.10 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 कर्मचारियों वाली कंपनी का IPO आज से ओपन, GMP दिखा रहा लिस्टिंग पर फायदा

कंपनी के पास कितना बड़ा ऑर्डर (Waaree Renewable shares order book)

वारी एनर्जी के पास 2.83 गीगावाट का ऑर्डर बुक है। कंपनी को उम्मीद है कि अगले 12 से 15 महीने में यह ऑर्डर पूरा हो सकता है। मार्च 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के पास 274 गीगावाट की इंस्टॉल्ड क्षमता है। जिसमें सोलर की क्षमता 150 गीगावाट की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, ग्राहकों को बड़ी राहत

वारी एनर्जी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Waaree Renewable share Performance)

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 41 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 2026 में कंपनी के शेयरों का भाव 21 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में Waaree Renewable के शेयरों का भाव 5.82 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 557 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में यह स्टॉक 9097 प्रतिशत बढ़ा है।

10 साल में Waaree Renewable के शेयरों का भाव 53900 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,