86% बढ़ा कंपनी प्रॉफिट, शेयरों को खरीदने की मची होड़, 4% उछला भाव
Angel Ltd Stock Price: शानदार तिमाही नतीजों की वजह से एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Angel Ltd Stock Jumped today: स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन लिमिटेड के शेयरों का भाव आज शुक्रवार की सुबह 300 रुपये के पार पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह चौथी तिमाही के नतीजे हैं। इस दौरन कंपनी के नेट प्रॉफिट में 84 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, तिमाही दर तिमाही के आधार पर एंजल वन का प्रॉफिट 19 प्रतिशत बढ़ा है।
बीएसई में आज शुक्रवार को एंजल वन लिमिटेड का शेयर भारी बढ़त के साथ 304.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 305 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
320 करोड़ रुपये का हुआ हा प्रॉफिट (Angel One Q4 Results 2026)
कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनका प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 320 करोड़ रुपये रहा है। यह साल दर साल की तुलना में 84 प्रतिशत अधिक है। वहीं, तिमाही दर तिमाही के आधार पर अगर देंखे तो यह 19 प्रतिशत अधिक है। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान एंजलवन लिमिटेड का रेवन्यू 1467 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 39 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, तिमाही दर तिमाही के आधार पर 10 प्रतिशत अधिक है।
मार्च तिमाही में कंपनी का कुल ऑर्डर 43.1 करोड़ रहा है। यह दिसंबर तिमाही की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर 3.74 करोड़ हो गई है। मौजूदा समय में एंजल वन लिमिटेड पर भारत 16.70 प्रतिशत डिमैट अकाउंट है।
शेयरों का प्रदर्शन भी रहा है शानदार (Angle One ltd Share Performance)
महज दो हफ्ते में एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 24.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 19.99 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 27.18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई है।
तीन साल में एंजल वन लिमिटेड के शेयरों का भाव 135 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में के शेयरों की कीमतों में 827 प्रतिशत की तेजी आई है।
10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर (Angel One Dividend and Stock Split history)
एंजल वन लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा फरवरी 2026 में हुआ था। कंपनी के शेयरों का बंटवारा तब 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई है। बता दें, जनवरी के महीने में एंजल वन लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन