Mehul Telecom IPO opens today price band below 100 rupee check GMP here 27 कर्मचारियों वाली कंपनी का IPO आज से ओपन, GMP दिखा रहा लिस्टिंग पर फायदा, ₹100 से कम प्राइस बैंड, Business Hindi News - Hindustan
More

27 कर्मचारियों वाली कंपनी का IPO आज से ओपन, GMP दिखा रहा लिस्टिंग पर फायदा, ₹100 से कम प्राइस बैंड

IPO News Updates: आज शुक्रवार को Mehul Telecom IPO खुल गया है। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। ग्रे मार्केट में कपनी की प्रदर्शन अच्छा है। 

Fri, 17 April 2026 09:33 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
27 कर्मचारियों वाली कंपनी का IPO आज से ओपन, GMP दिखा रहा लिस्टिंग पर फायदा, ₹100 से कम प्राइस बैंड

IPO News Updates: आज यानी 17 अप्रैल को मेहुल टेलीकॉम आईपीओ (Mehul Telecom IPO) ओपन हो गया है। कंपनी का आईपीओ 21 अप्रैल तक खुला गया है। इस एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। बता दें, ग्रे मार्केट में Mehul Telecom IPO शानदार प्रदर्शन कर रहा है। आइए प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स जान लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 4 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 18267% का दिया रिटर्न

क्या है प्राइस बैंड? (Mehul Telecom IPO Price Band)

मेहुल टेलीकॉम आईपीओ का प्राइस बैंड 96 रुपये से 98 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 235200 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 16 अप्रैल को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 7.74 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कितना चल रहा है जीएमपी (Mehul Telecom IPO GMP)

मेहुल टेलीकॉम आईपीओ का जीएमपी आज 4.5 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। जोकि 4.59 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। कल के मुकाबले आज भी जीएमपी में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, ग्राहकों को बड़ी राहत

आईपीओ का साइज डीटेल्स

Mehul Telecom IPO का साइज 27.73 करोड़ रुपये है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28 लाख नए शेयर जारी करेगी। बता दें, कंपनी के मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए शेयर नहीं बेच रहे हैं। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

Cumulative Capital Pvt.Ltd को लीड मैनेजर और केफिन टेक्नोलॉजी को आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल ₹7.41, डीजल ₹25.01 हुआ महंगा, कहां बढ़े रातों-रात दाम? चेक करें ताजा रेट

क्या करती है यह कंपनी

मेहुल टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड एक मल्टी ब्रांड रिटेल चेन ऑपरेट करने वाली कंपनी है। यह कंपनी स्मॉर्ट फोन और अन्य एक्सेसरीज बेचती है। कंपनी मौजूदा समय में Company Owned, Company Operated और Franchisee Owned, Franchisee Operated रिटेल मॉडल पर काम करती है।

कंपनी ऑडियो डिवाइस, स्पीकर्स, स्मार्टवाच, ईयरफोन, हेड फोन, टैबलेट, मोबाइल कवर, फोन चार्जर्स, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, फोन वारंटी प्लान, कार होल्डर क्लैम्प्स, पेन ड्राइव बेचती है।

chittorgarh की रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास महज 27 कर्मचारी थे। बता दें, इस कंपनी की शुरुआत 2023 में हुई थी।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?

22.95 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी। बता दें, कंपनी अपना 97 प्रतिशत रेवन्यू मोबाइल बेचकर जुटाती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,