LPG Booking Updates home delivery started in few villages LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, ग्राहकों को बड़ी राहत, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, ग्राहकों को बड़ी राहत

LPG Booking Updates: गावों में एलपीजी सिलेंडर्स की होम डिलीवरी अनेकों गांवों में शुरू हो गई है। इससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां सिलेंडर की कोई कमी की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Wed, 15 April 2026 02:47 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, ग्राहकों को बड़ी राहत

LPG Booking Updates: एलपीजी बुकिंग के मामले में बड़ी अच्छी खबर आई है। एक बार फिर से डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से होम डिलीवरी गावों में शुरू कर दी गई है। मार्च के शुरूआत में युद्ध के शुरू होने के बाद ग्रामीण स्तर पर कई बार सिलेंडर के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास जाना पड़ता था।

घर पर सिलेंडर पाने के लिए करना होगा यह काम (LPG Booking Process)

अगर आप चाहते हैं कि आपको घर बैठे LPG सिलेंडर मिल जाए तो इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको गैस की बुकिंग करनी होगी। इसके बाद एक ओटीपी आएगा। इसी ओटीपी के आधार पर LPG सिलेंडर मिलेगा। बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एलपीजी सिलेंडर की 99 प्रतिशत बुकिंग ओटीपी आधारित हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया से पहले 2938 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम में ₹13874 की उछाल

सरकार की तरफ से दिए गए इस बयान से मिली राहत

सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास सिलेंडर के कमी की कोई खबर नहीं है। आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है।

मंगलवार को LPG का एक और टैंकर भारत पहुंचा

14 अप्रैल को एलपीजी से भरा एक और टैंकर गुजरात के कांडला में पहुंचा। यह एलपीजी टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किया था। बता दें, मौजूदा समय में भारत अपनी जरूरत का 80 से 85 प्रतिशत का तक एलपीजी खाड़ी के देशों से मंगाता है। युद्ध की वजह से यह सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। भारत के कई टैंकर रास्ते में ही फंस गए। लेकिन भारत ने एक-एक करके कई एलपीजी सिलेंडर देश में लाने में सफलता प्राप्त की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल ₹7.41, डीजल ₹25.01 हुआ महंगा, कहां बढ़े रातों-रात दाम? चेक करें ताजा रेट

क्या LPG सिलेंडर के बढ़ेंगे रेट (LPG price today)

1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। वहीं, तब घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भी रेट बढ़ाया गया था। बता दें, 5 किलोग्राम के FTL गैस सिलेंडर की भी कीमतों में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q4 रिजल्ट से निवेशक हुए खुश, 9.5% चढ़ा स्टॉक, कंपनी ने किया डिविडेंड का भी ऐलान

सिर्फ ID प्रूफ पर मिलेगा सिलेंडर

5 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए ग्राहकों को एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगा। सिर्फ आइडी प्रूफ के जरिए कोई भी ग्राहक डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से 5 किलो ग्राम वाला गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकता है।

सरकार एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए काफी सख्त है। लगातार छापेमारी की जा रही है। जिससे कोई भी सिलेंडर को गैरकानूनी तरीके से स्टोर करके ना रख पाए।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,