Vedanta FY26 output hits record highs in Aluminium Zinc Hydrocarbon output slips now share in focus वेदांता ने बिजनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सोमवार को शेयर में होगी हलचल?, Business Hindi News - Hindustan
More

वेदांता ने बिजनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सोमवार को शेयर में होगी हलचल?

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही के बिजनेस अपडेट दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का एल्युमिनियम और जिंक उत्पादन बढ़ा जबकि लौह अयस्क, स्टील के अलावा तेल एवं गैस का उत्पादन घटा। अब वेदांता के शेयर पर सोमवार को नजर रहेगी।

Fri, 3 April 2026 11:36 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
वेदांता ने बिजनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सोमवार को शेयर में होगी हलचल?

माइनिंग की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही के बिजनेस अपडेट दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का एल्युमिनियम और जिंक उत्पादन बढ़ा जबकि लौह अयस्क, स्टील के अलावा तेल एवं गैस का उत्पादन घटा। कंपनी के अनुसार, तिमाही में कुल एल्युमिनियम उत्पादन में दो प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि जिंक इंडिया के माइनिंग मेटल उत्पादन में भी दो प्रतिशत का इजाफा हुआ।

तेल एवं गैस सेग्मेंट में कंपनी का औसत दैनिक ग्रॉस परिचालित उत्पादन मार्च तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 81,500 बैरल तेल प्रति दिन रह गया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में बिक्री-योग्य लौह अयस्क उत्पादन में तीन प्रतिशत की गिरावट आई जबकि बिक्री-योग्य इस्पात उत्पादन में एक प्रतिशत की मामूली कमी दर्ज की गई। कंपनी ने कहा कि वह स्किल बढ़ाने, पैमाना विस्तार करने और लॉन्ग टर्म मूल्य सृजन पर केंद्रित है। बता दें कि वैश्विक प्राकृतिक संसाधन और प्रौद्योगिकी समूह वेदांता के कारोबार में महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा संक्रमण धातुएं, तेल एवं गैस और बिजली जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25% उछलेगा यह चर्चित शेयर... ₹200 से कम का टारगेट प्राइस

हिंदुस्तान जिंक

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का माइनिंग और रिफाइंड मेटल का उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बढ़ा जबकि चांदी के उत्पादन में मामूली गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के अनुसार जनवरी-मार्च (चौथी तिमाही) में माइनिंग मेटल उत्पादन दो प्रतिशत बढ़कर 3,15,000 टन हो गया जबकि रिफाइंड मेटल उत्पादन पांच प्रतिशत बढ़कर 2,82,000 टन रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोल्ड खरीदारी के बदलेंगे नियम, ग्राहकों के लिए सरकार का है बड़ा प्लान

कंपनी ने बयान में कहा कि चौथी तिमाही में चांदी का उत्पादन 0.2 प्रतिशत घटकर 176 टन रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 177 टन था। इसके अलावा, तिमाही में कंपनी का विंड एनर्जी उत्पादन 11 प्रतिशत घटकर 5.6 करोड़ यूनिट रह गया, जो एक साल पहले 6.3 करोड़ यूनिट था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश पर 8.2% तक ब्याज, दांव लगाने से पहले बनाएं प्लान वर्ना बढ़ेगी टेंशन

बता दें कि हिंदुस्तान जिंक दुनिया की सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी है और वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच चांदी उत्पादकों में शामिल है। कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है। भारत के प्राथमिक जिंक बाजार में इसकी करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

शेयर का हाल

वेदांता के शेयर की बात करें तो 687.80 रुपये पर है। बीते गुरुवार को यह करीब डेढ़ फीसदी बढ़कर बंद हुआ था। वहीं, शु्क्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से बाजार बंद रहा। अब सोमवार को जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी तो देखना अहम होगा कि यह शेयर कैसे रिएक्ट करता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,