India plans tighter gold tagging rules to curb hallmarking misuse how to work know detail गोल्ड खरीदारी के बदलेंगे नियम, ग्राहकों के लिए सरकार का है बड़ा प्लान, Business Hindi News - Hindustan
More

गोल्ड खरीदारी के बदलेंगे नियम, ग्राहकों के लिए सरकार का है बड़ा प्लान

गोल्ड की खरीदारी के नियम बदलने वाले हैं। इसके लिए सरकार का बड़ा प्लान है। सरकार इस नए फ्रेमवर्क को जल्द ही पूरे देश में लागू करने की तैयारी में है। इस संबंध में ज्वेलरी उद्योग के विभिन्न हितधारकों से चर्चा की जा चुकी है और वे इन नियमों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

Fri, 3 April 2026 10:32 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
गोल्ड खरीदारी के बदलेंगे नियम, ग्राहकों के लिए सरकार का है बड़ा प्लान

केंद्र सरकार अब सोने के गहनों की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग नियमों को और सख्त करने की तैयारी में है। इसके तहत, हर आइटम के लिए एक खास पहचान संख्या (HUID) का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा। इसका मकसद नकली सामान पर रोक लगाना और उसकी पहचान को बेहतर बनाना है।

यूनिक ID का दोबारा नहीं हो सकेगा इस्तेमाल

मिंट की एक खबर में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि नई व्यवस्था के तहत हर गहने को उसके डिजाइन, आकार और अन्य विशेषताओं के आधार पर एक अलग पहचान संख्या दी जाएगी। यह संख्या किसी भी हालत में दोबारा इस्तेमाल नहीं की जा सकेगी, भले ही गहने एक जैसे क्यों न दिखें। वहीं, एक बार जब कोई ज्वेलरी आइटम पिघला दिया जाता है तो उसे दी गई यूनिक ID का दोबारा इस्तेमाल किसी दूसरे प्रोडक्ट के लिए नहीं किया जा सकेगा। इससे सर्टिफिकेशन की नकल या गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा। इससे उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत होगा और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25% उछलेगा यह चर्चित शेयर... ₹200 से कम का टारगेट प्राइस

क्यों लिया जा रहा फैसला?

सूत्र ने बताया कि यह फैसला उन बढ़ती शिकायतों को देखते हुए लिया गया है, जिनमें किसी खास हॉलमार्क ID और शुद्धता के स्तर के साथ खरीदे गए गहनों की प्योरिटी बाद में अलग पाई गई। यह बात संज्ञान में आई है कि एक ही यूनिक ID का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जा रहा है। हालांकि, शिकायतों की कुल संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।

इंडस्ट्री का मिल रहा समर्थन

आदित्य बिड़ला ज्वेलरी की कंपनी इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि यह पहल कॉर्पोरेट ज्वेलर्स के साथ पार्टनरशिप में शुरू की जा रही है और धीरे-धीरे इसे ज्वेलरी के पूरे इकोसिस्टम तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरीके से थर्ड पर्टी द्वारा हमारे प्रोडक्ट के HUID नंबरों की डुप्लीकेशन या गलत इस्तेमाल का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि हॉलमार्क निशानों की तस्वीरें उनके प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाएंगी, जिससे भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से नकली या जाली निशानों की पहचान करके उन्हें रोका जा सकेगा। कंपनी भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के साथ मिलकर इस बदलाव को अपने सिस्टम में शामिल कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश पर 8.2% तक ब्याज, दांव लगाने से पहले बनाएं प्लान वर्ना बढ़ेगी टेंशन

2025 में पायलट प्रोजेक्ट

बता दें कि अक्टूबर 2025 में उपभोक्ता मामलों के विभाग ने अपनी क्वालिटी स्टैंडर्ड्स विंग BIS के जरिए, 25 जिलों में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया, जिसका मकसद ज्वेलरी की डिटेल्स को डिजिटली रिकॉर्ड करना था। BIS ने इंटीग्रेटेड कैमरों और वजन करने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करके अपने पोर्टल पर हर हॉलमार्क वाली ज्वेलरी आइटम की फोटो और वजन रिकॉर्ड किया, जिससे पारदर्शिता बढ़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹41 वाले शेयर में 47% से ज्यादा उछाल का अनुमान, 2 दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो

हॉलमार्किंग की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और 2021 से इसे अलग-अलग चरणों में अनिवार्य कर दिया गया, जो अब लगभग 400 जिलों तक पहुंच चुका है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, तब से अब तक 580 मिलियन से ज़्यादा सोने की चीजों पर हॉलमार्क लगाया जा चुका है, जिसका औसत हर महीने 10 मिलियन से ज्यादा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,