Ashok Leyland share motilal oswal maintains buy rating potential upside target price is here 25% उछलेगा यह चर्चित शेयर... ₹200 से कम का टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

25% उछलेगा यह चर्चित शेयर... ₹200 से कम का टारगेट प्राइस

अशोक लेलैंड के शेयर में भले सुस्ती हो लेकिन एक्सपर्ट इसको लेकर बुलिश हैं। अशोक लेलैंड ने शेयर पर खरीदे रेटिंग दी है। कंपनी का वर्तमान शेयर मूल्य 149 रुपये के स्तर पर है जबकि टारगेट प्राइस 185 रुपये तय किया है।

Fri, 3 April 2026 04:46 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
25% उछलेगा यह चर्चित शेयर... ₹200 से कम का टारगेट प्राइस

Ashok Leyland share price: ऑटो सेक्टर की कंपनी अशोक लेलैंड के शेयर में भले सुस्ती हो लेकिन एक्सपर्ट इसको लेकर बुलिश हैं। घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के करीब 25 पर्सेंट उछाल का अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं ब्रोकरेज ने क्या टारगेट प्राइस तय किया है।

क्या है टारगेट प्राइस?

अशोक लेलैंड ने शेयर पर खरीदे रेटिंग दी है। कंपनी का वर्तमान शेयर मूल्य 149 रुपये के स्तर पर है जबकि टारगेट प्राइस 185 रुपये तय किया है। बता दें कि शेयर फरवरी महीने में 215.35 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 95.20 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोलर पावर प्रोजेक्ट वाली कंपनी का आ रहा IPO, 2.55 करोड़ होंगे फ्रेश शेयर

ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में कहा कि GST दर कटौती के बाद घरेलू कमर्शियल व्हीकल (CV) डिमांड में सितंबर 2025 से पॉजिटिव मोमेंटम जारी है, जो मार्च 2026 में भी बरकरार रहा। सभी सेगमेंट्स में डिमांड रिवाइवल देखा गया है और छोटे फ्लीट ऑपरेटर्स भी दोबारा खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितताओं जैसे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, मिडिल ईस्ट से निर्यात में संभावित दिक्कतें और वेस्ट एशिया संघर्ष के कारण FY27 तथा FY28 के अनुमान 13% कम कर दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का एरियर... 8वें वेतन आयोग में खुशखबरी

मार्च की बिक्री में उछाल

अशोक लेलैंड ने मार्च महीने में कुल 25,381 वाहनों की बिक्री दर्ज की जो एक साल पहले की समान अवधि के 24,060 इकाई के आंकड़े से पांच प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने कहा कि इस महीने उसकी घरेलू बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 23,743 इकाई रही जबकि एक साल पहले के समान माह में यह 22,510 इकाई थी। इस अवधि में अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में 16,238 मझोले एवं हैवी कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री की। यह आंकड़ा साल भर पहले के 16,082 इकाई से सिर्फ एक प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी ने 7,505 हल्के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री जबकि मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 6,428 इकाई था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में उथल-पुथल वाला माहौल, जेरोधा के मालिक ने ट्रेडर्स को दिए टिप्स

दिसंबर तिमाही के नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 5.19 प्रतिशत बढ़कर 862.24 करोड़ रुपये हो गया। अशोक लेलैंड ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 819.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने बताया कि तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 14,830.24 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,995.21 करोड़ रुपये थी। तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 13,490.15 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,937.89 करोड़ रुपये था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,