US-Iran War Impact on India Stock market to gold price and basmati rice to curde oil all will affect सोना-चांदी, शेयर बाजार से लेकर बासमती चावल तक, अमेरिका-ईरान युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना-चांदी, शेयर बाजार से लेकर बासमती चावल तक, अमेरिका-ईरान युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?

US-Iran War Impact on India: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का दायरा सिर्फ ये दोनों देश या इजरायल ही नहीं हैं। अगर युद्ध आगे बढ़ता है तो इसका असर भारत पर कैसे पड़ेगा? सोना-चांदी से लेकर बासमती चावल तक क्या-क्या प्रभावित होगा आइए जानते हैं।

Sun, 1 March 2026 07:37 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना-चांदी, शेयर बाजार से लेकर बासमती चावल तक, अमेरिका-ईरान युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?

US-Iran War Impact on India: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का दायरा सिर्फ ये दोनों देश या इजरायल ही नहीं हैं। बल्कि अब इसकी चपेट में सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन जैसे देश भी हैं। ईरान ने इन देशों पर जमकर हमला किया है। अगर युद्ध आगे बढ़ता है तो इसका असर भारत पर कैसे पड़ेगा? सोना-चांदी से लेकर बासमती चावल तक क्या-क्या प्रभावित होगा आइए जानते हैं।

1-क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा

पूरा मिडिल ईस्ट ही तेल का एक बड़ा उत्पादक क्षेत्र है। भारत कच्चे तेल के इंपोर्ट पर पूरी तरह से निर्भर है। बीते महीने आए एक आंकड़े पता चला था कि मौजूदा समय में अमेरिका के दबाव के बाद भारत ने रूस की जगह सउदी अरब से अधिक तेल खरीदना शुरू कर दिया था। लेकिन युद्ध की वजह से जहां सप्लाई चेन प्रभावित होगी वहीं कीमतों में तेज उछाल की संभावना है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर युद्ध थोड़ा भी लम्बा खिंचा तब की स्थिति में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी दे रही है 5 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, फोकस में रहेंगे स्टॉक

2- शेयर बाजार पर रहेगा भारी दबाव

शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से घरेलू शेयर बाजार पर काफी दबाव रहेगा। सोमवार को यह गिरावट के साथ खुल सकता है। वैश्विक अनिश्चितता का बुरा असर शेयर बाजार पर हमेशा पड़ा है।

3- सोने और चांदी की कीमतों में हो सकता है इजाफा

अगर शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। तब सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर से सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगी। स्टॉक मार्केट में हलचल बढ़ने पर निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की तरफ रुख कर लेते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने का भाव 170000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है। वहीं, चांदी 3000000 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:46वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक

4- बासमती चावल का एक्सपोर्ट

भारत मिडिल ईस्ट के कई देशों को बासमती चावल एक्सपोर्ट करता है। इसमें ईरान भी शामिल है। इस युद्ध की वजह से भारत का एक्सपोर्ट प्रभावित हो सकता है।

5- डॉलर होगा मजबूत

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे का असर डॉलर और रुपये पर भी पड़ेगा। डॉलर का डिमांड युद्ध की वजह से काफी बढ़ जाएगा। जिससे डॉलर और मजबूत होगा। वहीं, रुपये में आने वाले समय में गिरावट देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15000% से अधिक का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

6- महंगाई में हो सकता है इजाफा

अगर क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा होता है तो इसका सीधा असर देश के अंदर महंगाई पर पड़ेगा।।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,