46वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक, निवेशकों को मिला है 3 बार बोनस शेयर
Dividend Stock: नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) फिर से निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 46वीं बार अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला है। इस डिविडेंड 27 फरवरी को नवरत्न कंपनी की बोर्ड मीटिंग हुई थी।

Dividend Stock: नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) फिर से निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 46वीं बार अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला है। इस डिविडेंड 27 फरवरी को नवरत्न कंपनी की बोर्ड मीटिंग हुई थी। इसी बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 1.95 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। हर एक शेयर इन्वेस्टर्स को 195 प्रतिशत का फायदा होगा।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट
नवरत्न कंपनी बीईएल ने डिविडेंड के लिए 5 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी होली के अगले दिन ही कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे।
2025 में दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी कंपनी
इससे कंपनी के शेयर पिछले साल अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.90 रुपये का डिविडेंड दिया था। उससे पहले कंपनी मार्च के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। जिसकी वजह से योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर 1.50 रुपये का फायदा हुआ था।
शेयरों का प्रदर्शन भी शानदार
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न पिछले एक साल में दिया है। इस नवरत्न कंपनी के शेयरों का भाव 76 प्रतिशत इस दौरान बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 8.95 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।
दो साल में बीईएल के शेयरों की कीमतों में 116 प्रतिशत और तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 366 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में नवरत्न कंपनी के शेयरों की कीमतों में 872 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
तीन बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
बीईएल ने तीन बार निवेशकों को अबतक बोनस शेयर दिया है। पहली बाक कंपनी ने 2015 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिए थे। 2017 में कंपनी ने 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर बांटे थे। वहीं, 2022 में कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस दिया था।
2017 में ही कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांट दिया था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन