Foce India Limited will give 5 bonus share record date next week कंपनी दे रही है 5 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, सोमवार को फोकस में रहेंगे स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी दे रही है 5 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, सोमवार को फोकस में रहेंगे स्टॉक

Bonus Share: अगले हफ्ते Foce India Limited के शेयर अगले हफ्ते एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। कंपनी ने निवेशकों को 7 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। लॉन्ग टर्म में इस कंपनी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

Sat, 28 Feb 2026 07:50 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपनी दे रही है 5 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, सोमवार को फोकस में रहेंगे स्टॉक

Bonus Share: अगले हफ्ते Foce India Limited के शेयर अगले हफ्ते एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। कंपनी ने निवेशकों को 7 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। लॉन्ग टर्म में इस कंपनी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। बता दें, अगले हफ्ते सोमवार को शेयर फोकस में रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:46वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 5 शेयर पर 7 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 2 मार्च 2026, दिन सोमवार को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम रिकॉर्ड बुक में रहेगा और उनके पास 5 शेयर होंगे उन्हें 7 शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। बता दें, Foce India Limited पहली बार बोनस शेयर दे रही है।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा?

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1747 रुपये के लेवल पर थे। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 11.45 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 2004 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1226 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 225.42 करोड़ रुपये का है। बता दें, तीन साल में Foce India Limited के शेयरों की कीमतों में 159 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 मार्च को खुल रहा है ₹1087 करोड़ का IPO, GMP दिखा रहा 1 शेयर ₹28 का फायदा

घड़ी बनाती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 2001 में हुई है। कंपनी पुरुषों के लिए घड़ी बनाने के साथ-साथ इंपोर्ट्स भी करती है। कंपनी Foce ब्रांड के नाम से घड़ी बेचती है। कंपनी इंस्टीट्यूशनल खरीदारों के साथ-साथ 1700 रिटेल स्टोर्स के जरिए भी अपने प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी लक्जरी प्रोडक्ट्स को बेचती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट 10 मार्च से पहले, कीमत 50 रुपये

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में रेवन्यू 59 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी छमाही में कंपनी का रेवन्यू 34 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, पहली छमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,