TANFAC Industries Ltd will split into two parts record date fixed check here 15000% से अधिक का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट होली के बाद, Business Hindi News - Hindustan
More

15000% से अधिक का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट होली के बाद

Stock Split: निवेशकों को 10 साल में 15000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाली कंपनी TANFAC Industries Ltd ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी अपने शेयरों को 02 हिस्सों में बांटने जा रही है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि होली के बाद है।

Sat, 28 Feb 2026 04:19 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
15000% से अधिक का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट होली के बाद

Stock Split: निवेशकों को 10 साल में 15000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाली कंपनी TANFAC Industries Ltd ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी अपने शेयरों को 02 हिस्सों में बांटने जा रही है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि होली के बाद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1.70 लाख तक सोना, ₹3 लाख की चांदी! इजरायल- US तनाव की वजह से बढ़ेंगे दाम?

होली के बाद रिकॉर्ड डेट

TANFAC Industries Ltd ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 02 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने आज शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 9 मार्च 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का पहली बार बंटवारा होने जा रहा है।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा है?

शुक्रवार को TANFAC Industries Ltd के शेयर बीएसई में 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 4161.05 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.95 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई बीएसई में 5064.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2510 रुपये है। TANFAC Industries Ltd का मार्केट कैप 4150.65 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15000 तक टूटकर आएगा निफ्टी! एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा, दो साल तक जारी रहेगी गिरावट

तीन साल में 342% की तेजी

दो साल में TANFAC Industries Ltd के शेयरों की कीमतों में 118 प्रतिशत की तेजी और तीन साल में यह स्टॉक 342 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल पहले कंपनी के शेयरों को खरीद कर होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1532 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 10 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 15602 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट 10 मार्च से पहले, कीमत 50 रुपये

लगातार डिविडेंड भी दे रही है कंपनी

बीएसई पर उपलब्ध डाटा के अनुसार TANFAC Industries Ltd ने आखिरी बार निवेशकों को 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 9 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को बांटा था। इससे पहले 2024 में एक शेयर पर कंपनी की तरफ से 7 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.81 प्रतिशत है। दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार पब्लिक के पास 48.19 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,