Urban Company Share surges 20 percent upper circuit after this update ₹632 करोड़ के शेयरों की हुई खरीदारी, 20% का लगा अपर सर्किट, ₹131 पर आया भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

₹632 करोड़ के शेयरों की हुई खरीदारी, 20% का लगा अपर सर्किट, ₹131 पर आया भाव

Urban Company Share: होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 20 पर्सेंट तक चढ़ गए। इसमें अपर सर्किट लगा था और यह 131.60 रुपये पर पहुंच गया था।

Wed, 18 March 2026 07:03 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
₹632 करोड़ के शेयरों की हुई खरीदारी, 20% का लगा अपर सर्किट, ₹131 पर आया भाव

Urban Company Share: होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 20 पर्सेंट तक चढ़ गए। इसमें अपर सर्किट लगा था और यह 131.60 रुपये पर पहुंच गया था। शेयरों में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा बड़ी खरीदारी मानी जा रही है। दरअसल, SBI म्यूचुअल फंड ने मंगलवार को बल्क डील के जरिए अर्बन कंपनी के करोड़ों शेयर खरीदे। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फंड हाउस ने एनएसई पर करीब 3.5 करोड़ शेयर ₹109.85 के औसत भाव पर खरीदे, जबकि बीएसई पर भी लगभग 2.24 करोड़ शेयर ₹109.83 के भाव पर खरीदे गए। कुल मिलाकर, यह सौदा करीब ₹632 करोड़ का रहा और इससे SBI MF ने कंपनी में करीब 4% अतिरिक्त हिस्सेदारी ले ली है।

क्या है डिटेल

यह खरीदारी ऐसे समय पर हुई है जब प्री-IPO निवेशकों के लिए अनिवार्य लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है। आमतौर पर इस अवधि के खत्म होने पर बाजार में शेयरों की सप्लाई बढ़ती है, लेकिन यहां बड़े निवेशक की एंट्री ने शेयर में जोरदार तेजी ला दी। इससे निवेशकों का भरोसा भी मजबूत होता दिख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 मार्च से खुल रहा पावर कंपनी का IPO, प्राइस बैंड तय, ग्रे मार्केट में तेजी

कंपनी की वित्तीय नतीजे

हालांकि, कंपनी के हालिया वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो तस्वीर थोड़ी मिली-जुली है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में अर्बन कंपनी को ₹21.3 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को ₹231.8 करोड़ का मुनाफा हुआ था। कंपनी का कहना है कि यह घाटा उसके नए “InstaHelp” सेगमेंट में लगातार निवेश की वजह से आया है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि पिछली तिमाही के मुकाबले घाटा करीब 64% कम हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HRA क्लेम करते हैं तो आपके लिए खबर… 1 अप्रैल से लागू हो रहे हैं नए नियम

कमाई के मोर्चे पर कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल आय सालाना आधार पर 33% बढ़कर ₹382.7 करोड़ पहुंच गई। अन्य आय को जोड़ने पर कुल आय ₹418.8 करोड़ रही, जो एक साल पहले की तुलना में 33% ज्यादा है। इससे साफ है कि कंपनी ग्रोथ पर फोकस कर रही है, भले ही इसके लिए फिलहाल मुनाफे में दबाव झेलना पड़ रहा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर के भाव
ये भी पढ़ें:60% सीटें फ्री कर दी गई… हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बदले ये नियम

₹103 के प्राइस बैंड पर आया था IPO

अगर कंपनी के आईपीओ की बात करें, तो अर्बन कंपनी का शेयर सितंबर 2025 में शानदार लिस्टिंग के साथ बाजार में आया था। ₹98-₹103 के प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। लिस्टिंग के दिन ही शेयर ने 50% से ज्यादा का प्रीमियम दिखाया था। कुल मिलाकर, मौजूदा तेजी और बड़े निवेशकों की दिलचस्पी को देखते हुए यह स्टॉक आने वाले समय में भी निवेशकों की नजर में बना रह सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,