Gold Silver Rate Today 17 March 2026 sone chandi ke aaj ke bhav सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर के भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर के भाव

सोने की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 999 प्यूरिटी वाला सोना 156,042 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।

Tue, 17 March 2026 12:52 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर के भाव

Gold Silver Rate 17 March 2026: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 999 प्यूरिटी वाला सोना 156,042 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते सोमवार को यह 155,714 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 328 रुपये महंगा हुआ है। 995 प्यूरिटी वाले के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 155,417 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 327 रुपये की तेजी देखी गई है। बता दें कि सोमवार को इसकी कीमत 155,090 रुपये थी।

वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 142,934 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 300 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 440 रुपये की तेजी देखी गई है और यह 157,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चेक करें चांदी के रेट

आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 254,028 रुपये है। इससे पहले बीते सोमवार को यह 248711 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 5,317 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 258,570 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 1700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1.60 लाख से नीचे आया सोना, अब आगे और गिरेगा भाव? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

MCX पर सोने-चांदी के भाव

यह स्थिति पूरी तरह से ग्लोबल तनाव के कारण बनी है और इसे समझना ज़रूरी है। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर US–ईरान युद्ध के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के अप्रैल वायदा अनुबंध में आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत ₹1,56,740 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं, चांदी के मई वायदा अनुबंध में 1% से अधिक की तेजी आई और यह ₹2,59,569 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले के सत्र में सोने की कीमतों में करीब 2% की गिरावट आई थी और यह ₹1,55,736 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1% से अधिक फिसलकर ₹2,56,532 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में DA का ऐलान अप्रैल में…केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से लागू होंगे नए आयकर नियम, बदलेंगे ये नियम, टैक्सपेयर्स जरूर जानें
ये भी पढ़ें:₹7600 सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में भी भारी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट भाव

विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है। Dubai, Abu Dhabi और फुजैराह जैसे क्षेत्रों में ड्रोन हमलों की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। हालात इतने गंभीर हो गए कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। विश्लेषकों का मानना है कि जब तक यह संघर्ष जारी रहेगा, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख बना रह सकता है। वहीं, अमेरिकी डॉलर में अस्थिरता भी कीमती धातुओं को समर्थन दे रही है। बाजार विशेषज्ञों ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि मौजूदा समय में कीमतें मुख्य रूप से वैश्विक घटनाक्रमों पर निर्भर हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,