24 मार्च से खुल रहा पावर कंपनी का IPO, प्राइस बैंड तय, ग्रे मार्केट में अभी से तेजी
Powerica Limited IPO: मुंबई की पावर सॉल्यूशंस कंपनी पॉवरिका लिमिटेड अपना मोस्ट अवेटेड IPO लेकर आ रही है। कंपनी ने इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹375 से ₹395 प्रति शेयर तय किया है।

Powerica Limited IPO: मुंबई की पावर सॉल्यूशंस कंपनी पॉवरिका लिमिटेड अपना मोस्ट अवेटेड IPO लेकर आ रही है। कंपनी ने इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹375 से ₹395 प्रति शेयर तय किया है। ₹1,100 करोड़ का यह इश्यू 24 मार्च से खुलकर 27 मार्च तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 23 मार्च को खुलेगी। पहले यह IPO ₹1,400 करोड़ का प्रस्तावित था, लेकिन अब इसका साइज घटा दिया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर आज ₹13 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
क्या है डिटेल
इस IPO में ₹700 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे, जबकि ₹400 करोड़ का हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत रहेगा। कंपनी को इस इश्यू के लिए सेबी (SEBI) से दिसंबर 2025 में मंजूरी मिल चुकी है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कुल इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।
रिटेल निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना थोड़ा आसान रखा गया है। एक लॉट में 37 शेयर होंगे, यानी न्यूनतम निवेश ₹14,615 करना होगा। इसके बाद निवेशक 37 शेयर के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹37 का खास डिस्काउंट भी दिया जाएगा, जो उनके लिए एक अतिरिक्त फायदा है।
कंपनी की योजना
अगर कंपनी के वैल्यूएशन की बात करें, तो ऊपरी प्राइस बैंड ₹395 के हिसाब से पॉवरिका लिमिटेड का मार्केट कैप करीब ₹5,000 करोड़ के आसपास बैठता है। कंपनी इस IPO से जुटाए गए पैसों में से ₹525 करोड़ का इस्तेमाल अपने कर्ज को कम करने में करेगी। फरवरी 2026 तक कंपनी पर करीब ₹1,214 करोड़ का बैंक कर्ज था, जिसे घटाना इसकी प्राथमिकता है।
कंपनी का कारोबार
बिजनेस की बात करें तो कंपनी 1984 से डीजल जेनरेटर सेट्स के कारोबार में है और 1996 में इसने बड़े जेनरेटर सेगमेंट में एंट्री की थी। इसके प्रोडक्ट 7.5 kVA से लेकर 10,000 kVA तक के हैं। कंपनी का ज्यादातर (80% से ज्यादा) रेवेन्यू जेनरेटर बिजनेस से आता है, जबकि बाकी हिस्सा विंड पावर से जुड़ा है। कंपनी ने सितंबर 2025 तक के 6 महीनों में ₹129 करोड़ का मुनाफा और ₹1,447 करोड़ की आय दर्ज की है।
हालांकि, पिछले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा 26% घटकर ₹166.8 करोड़ रह गया, जबकि रेवेन्यू 20% बढ़कर ₹2,653 करोड़ तक पहुंच गया। IPO को ICICI सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट मैनेज कर रहे हैं। शेयर अलॉटमेंट 30 मार्च को होने की उम्मीद है और कंपनी की लिस्टिंग 2 अप्रैल को हो सकती है। फिलहाल ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर कोई खास हलचल नहीं देखी जा रही है।




साइन इन