New Travel Rule Airlines in India must make 60 percent of seats available to passengers without selection charges 60% सीटें फ्री कर दी गई… हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बदले ये नियम, Business Hindi News - Hindustan
More

60% सीटें फ्री कर दी गई… हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बदले ये नियम

Air Travel Rule: भारत के एविएशन सेक्टर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। सरकार अब 'पैसेंजर-फर्स्ट' यानी यात्री को प्राथमिकता देने वाले अप्रोच पर तेजी से काम कर रही है।

Wed, 18 March 2026 11:01 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
60% सीटें फ्री कर दी गई… हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बदले ये नियम

Air Travel Rule: भारत के एविएशन सेक्टर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। सरकार अब 'पैसेंजर-फर्स्ट' यानी यात्री को प्राथमिकता देने वाले अप्रोच पर तेजी से काम कर रही है। इसी के तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिनका मकसद सफर को ज्यादा आसान, सस्ता और सुविधाजनक बनाना है। इनमें सबसे बड़ा फैसला सीट आवंटन (seat allocation) के नियमों में बदलाव का है। अब एयरलाइंस को कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करानी होंगी। इसके अलावा, सरकार की नई पहल के तहत अब एयरपोर्ट्स पर UDAN यात्री कैफे खोले जाएंगे, जहां यात्रियों को किफायती दरों पर खाना-पीना मिलेगा। यह कदम खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहत भरा होगा, जो एयरपोर्ट पर महंगे खाने से परेशान रहते हैं।

क्या है डिटेल

नए नियमों के मुताबिक, एयरलाइंस को अपनी कम से कम 60% सीटें यात्रियों को मुफ्त में चुनने के लिए देनी होंगी। यानी अब सीट सिलेक्शन के लिए अतिरिक्त पैसे देने की मजबूरी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। साथ ही, एक ही पीएनआर (PNR) पर यात्रा कर रहे परिवारों और समूहों को अब अलग-अलग सीटों पर नहीं बैठाया जाएगा। एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि ऐसे यात्रियों को जहां तक संभव हो, साथ में सीट दी जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और एरियर में देरी… DA पर ऐलान जल्द

इसके अलावा, खेल इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स ले जाने को लेकर भी नियमों को आसान और पारदर्शी बनाया जा रहा है। अब यात्रियों को पहले से साफ जानकारी मिलेगी कि क्या और कैसे ले जाया जा सकता है। इसी तरह, पालतू जानवरों (पेट्स) के साथ यात्रा करने वालों के लिए भी एयरलाइंस को स्पष्ट और आसान नियम जारी करने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं को लौटाए गए ₹8800 करोड़
ये भी पढ़ें:PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 16 अप्रैल से बंद हो जाएगा खाता, आज ही करें यह काम
ये भी पढ़ें:देश में सभी लोग आएंगे इंश्योरेंस के दायरे में... निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी

एयरलाइंस को सख्त निर्देश

सरकार ने एयरलाइंस को यह भी सख्त निर्देश दिए हैं कि फ्लाइट लेट होने, कैंसिल होने या ओवरबुकिंग की स्थिति में यात्रियों के अधिकारों का पूरा पालन किया जाए। अब एयरलाइंस को अपने वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्रियों के अधिकार साफ-साफ दिखाने होंगे, ताकि किसी को भी जानकारी की कमी न हो। इतना ही नहीं, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन जानकारियों को क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। कुल मिलाकर, ये नए नियम हवाई यात्रा को ज्यादा पारदर्शी, सस्ती और यात्री-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में यात्रियों का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,