Titan Limited may cross 5100 rupee mark in future experts bullish on jhunjhunwala stocks Tata के इस धाकड़ स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश, खरीदने की सलाह, झुनझुनवाला और LIC का भी दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

Tata के इस धाकड़ स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश, खरीदने की सलाह, झुनझुनवाला और LIC का भी दांव

Titan Limited Target Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। उनका मानना है कि मौजूदा स्थिति में इस स्टॉक पर दांव लगाना सही रहेगा। 

Fri, 22 May 2026 02:24 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Tata के इस धाकड़ स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश, खरीदने की सलाह, झुनझुनवाला और LIC का भी दांव

Titan Limited Target Price: टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी टाइटन के शेयरों में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव करीब 1 प्रतिशत की तेजी के बाद 4113 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। हालांकि, बदले हालात की वजह से टारगेट प्राइस में कटौती की गई है। लेकिन यह कटौती काफी मामूली है। बता दें, कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की भी हिस्सेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

हालात में हुआ बदलाव

पीएम नरेंद्र मोदी ने अगले एक साल तक लोगों से सोना ना खरीदने की अपील की है। इसके अलावा सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को भी बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इन सबका का असर सोने की खरीद पर पड़ेगा। टाइटन के शेयरों में इन ऐलानों का असर दिखना शुरू हो चुका है। कंपनी के शेयरों का भाव एक महीने में 8 प्रतिशत गिरा है।

एक्सपर्ट बुलिश

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनले ने अपनी रिपोर्ट में इस स्टॉक के प्रदर्शन के बेहतर प्रदर्शन को लेकर उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज हाउस ने 5182 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। पहले यह टारगेट प्राइस 5212 रुपये था। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के रेवन्यू ग्रोथ को भी 20 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Melody चर्चा के बीच इस कंपनी का शेयर 15% चढ़ा, निवेशक कर रहे हैं एक बड़ी भूल

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि टाइटन मौजूदा परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है। ऐसे निवेशक जो इस स्टॉक पर नजर बनाए हुए हैं उनके पास एंट्री करने का अच्छा मौका है। मॉर्गन स्टेनले ने का है कि गिरावट की स्थिति में कंपनी का शेयर 3500 रुपये तक आ सकता है।

नोमुरा ने क्या कुछ कहा?

ब्रोकरेज हाउस नोमुरा का कहना है कि कंपनी मौजूदा परिस्थितियों को सभी कैटगरी में मैनेज करने की स्थिति में है। रोजाना पहनने वाली ज्वैलरी का योगदान कंपनी के सेल्स में 40 से 50 प्रतिशत के बराबर है। इस कैटगरी में कुछ प्रेशर देखने को मिल सकता है। वहीं, शादी वाली कैटगरी में सबसे कम असर दिखेगा। ब्रोकरेज हउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस सेगमेंट का योगदान कंपनी के कमाई पर 15 से 20 प्रतिशत का रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नायका की पैरेंट कंपनी का शेयर 4% चढ़ा, Q4 रिजल्ट से गदगद दिख रहे हैं निवेशक

रेखा झुनझुनवाला के पास कितना हिस्सा

टाइटन में रेखा झुनझुनवाला ने बड़ा निवेश किया है। मार्च तिमाही तक उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 5.31 प्रतिशत थी। इस कंपनी में एलआईसी का भी निवेश है। सरकारी बीमा कंपनी की कंपनी में 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,