Gold Silver Price Today yellow metal get cheaper check latest rates here Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को जहां सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चांदी का रेट पहले की तुलना में बढ़ गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन ने नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। 

Fri, 22 May 2026 01:27 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: बुलियंस मार्केट में आज सोने की कीमतों में जहां एक तरफ गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158354 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इससे पहले गुरुवार को बुलियंस मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158947 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में 593 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Melody चर्चा के बीच इस कंपनी का शेयर 15% चढ़ा, निवेशक कर रहे हैं एक बड़ी भूल

चांदी के रेट में इजाफा (Silver price today)

आज सोने के उलट चांदी की कीमोतों में तेजी देखने को मिली है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट कल के मुकाबले आज 1625 रुपये बढ़ चुका है। कल यानी गुरुवार को बुलियंस मार्केट में सिल्वर का रेट 265808 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold Price today)

आज शुक्रवार बुलियंस मार्केट में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 157720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145052 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118766 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92637 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डालमिया भारत ने अडानी ग्रुप से JAL से इन सीमेंट्स को प्लांट खरीदेगी

गोल्ड की इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा (Gold import duty)

सरकार गोल्ड के आयात को लेकर काफी सख्ती दिखा रही है। बीते हफ्ते केंद्र सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। यानी भारत में विदेशों से गोल्ड मंगाना काफी महंगा हो गया है। सरकार को इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए लेना पड़ा है। युद्ध की वजह से दुनिया भर में अस्थिरता का माहौल है। शेयर बाजार से लेकर सोने के मार्केट तक हर जगह काफी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसी परिस्थिती में सरकार अपने फॉरेक्स रिजर्व को सुरक्षित रखना चाह रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आपके शहर में क्या है रेट

पीएम ने भी की है अपील (PM Modi on Gold Silver Price)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते हफ्ते लोगों से सोना ना खरीदने की अपील की थी। पीएम ने लोगों से एक साल तक गोल्ड ना खरीदने की बात कही थी। इसके बाद भी सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया था।

बीते एक साल में गोल्ड की कीमतों में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली है। हालांकि, अपने रिकॉर्ड हाई से सोने और चांदी की कीमतें काफी नीचे आ गई हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई वजहें काम करती हैं।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,