FSN E-Commerce Ventures share jumps 4 percent net profit jumped 286 percent नायका की पैरेंट कंपनी का शेयर 4% चढ़ा, Q4 रिजल्ट से गदगद दिख रहे हैं निवेशक, नेट प्रॉफिट 286% बढ़ा, Business Hindi News - Hindustan
More

नायका की पैरेंट कंपनी का शेयर 4% चढ़ा, Q4 रिजल्ट से गदगद दिख रहे हैं निवेशक, नेट प्रॉफिट 286% बढ़ा

FSN E-Commerce Ventures के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इसके बाद कंपनी के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गया है। आज कंपनी के शेयरों का भाव 4% से अधिक चढ़ा है। 

Fri, 22 May 2026 10:55 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
नायका की पैरेंट कंपनी का शेयर 4% चढ़ा, Q4 रिजल्ट से गदगद दिख रहे हैं निवेशक, नेट प्रॉफिट 286% बढ़ा

नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 78 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 20 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 286 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

बीएसई में कंपनी के शेयर 284.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 285.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। यह कंपनी का 52 वीक हाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डालमिया भारत ने अडानी ग्रुप से JAL से इन सीमेंट्स को प्लांट खरीदेगी

कंपनी के रेवन्यू में इजाफा

FSN E-Commerce Ventures का रेवन्यू सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ा है। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 2648 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 2062 करोड़ रुपये रह था।

तिमाही के आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 24 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 2873 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 1262% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट आज

पूरे वित्त वर्ष कैसा रहा प्रदर्शन?

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट तीन गुना बढ़कर 199 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। एक वित्त वर्ष पहले कंपनी का रेवन्यू 66 करोड़ रुपये रहा था। एनुअल रेवन्यू वित्त वर्ष के दौरान 2026 के दौरान 10022 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 7950 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

बीते 6 महीने के दौरान FSN E-Commerce Ventures के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 11.23 प्रतिशत गिरा है। एक साल में नायका की पैरेंट कंपनी के शेयरों का भाव 36 प्रतिशत गिरा है।

दो साल में यह स्टॉक 53 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 116 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आपके शहर में क्या है रेट

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

2022 में कंपनी ने बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। इसके बाद कंपनी ने एक बार भी निवेशकों को डिविडेंड भी नहीं दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,