PM narendra modi gifted Melody to Meloni after that parle industries share jumps 15 percent in 3 days Melody चर्चा के बीच इस कंपनी का शेयर 3 दिन में 15% चढ़ा, निवेशक कर रहे हैं एक बड़ी भूल, Business Hindi News - Hindustan
More

Melody चर्चा के बीच इस कंपनी का शेयर 3 दिन में 15% चढ़ा, निवेशक कर रहे हैं एक बड़ी भूल

मेलोडी टॉफी का उत्पादन पारले प्रोडक्ट्स की तरफ से किया जाता है। कंपनी फिलहाल शेयर प्राइस में लिस्ट नहीं। पीएम ने पिछले दिनों Melody टॉफी को इटली की पीएम को गिफ्ट किया था। 

Fri, 22 May 2026 12:17 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Melody चर्चा के बीच इस कंपनी का शेयर 3 दिन में 15% चढ़ा, निवेशक कर रहे हैं एक बड़ी भूल

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर शेयर बाजार तक एक टॉफी की खूब चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं Melody टॉफी की। पीएम नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते 5 देशों की यात्रा पर थे। अपने यात्रा के आखिरी चरण में पीएम नरेंद्र मोदी इटली पहुंचे। वहां की राजधानी रोम में पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान में पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट किया था। जिसके बाद शेयर बाजार में पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रही है। हालांकि, Melody टॉफी का पारले इंडस्ट्रीज से कोई सम्बंध नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नायका की पैरेंट कंपनी का शेयर 4% चढ़ा, Q4 रिजल्ट से गदगद दिख रहे हैं निवेशक

तीन कारोबारी दिन के दौरान कंपनी के शेयरों में 15% की तेजी

आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 5.78 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 3 कारोबारी दिन के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

लोग गलत पारले इंडस्ट्रीज से कर रहे जुड़ाव

पारले इंडस्ट्रीज की शुरुआत 1983 में हुई थी। बाद में एक्सप्रेस बॉटलर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का नाम बदलकर पारले सॉफ्टेवेयर लिमिटेड हो गया था। मौजूदा समय में कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर वेस्ट रिसाइकलिंग कंपनी का काम करती है। लेकिन Melody चर्चा की वजह से अब निवेशकों की नजर कंपनी पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डालमिया भारत ने अडानी ग्रुप से JAL से इन सीमेंट्स को प्लांट खरीदेगी

कौन बनाता है Melody

मेलोडी टॉफी का उत्पादन पारले प्रोडक्ट्स लिमिटेड करती है। कंपनी की शुरुआत 1929 में चौहान परिवार ने की थी। मौजूदा समय में यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है। बता दें, यह एक निजी FMCG कंपनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 1262% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट आज

मेलोनी ने Melody टॉफी के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। इसी वीडिया में जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम का इस टॉफी के लिए शुक्रिया कहते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें, सबसे पहले ‘मेलोडी’ की चर्चा 2023 में हुई थी। यह शब्द इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने दिसंबर 2023 में कॉप मीटिंग के बाद हुई मुलाकात के लिए सोशल मीडिया पर प्रयोग किया था। जिसके बाद से दोनों नेता जब भी मिलते है सोशल मीडिया Melody नाम से पटा रहता है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,