this week three companies will trade ex bonus check details here 3 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, आपका है किसी पर दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

3 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, आपका है किसी पर दांव?

Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनी एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। इन कंपनियों की लिस्ट में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड भी है। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में ...

Sun, 1 March 2026 09:27 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
3 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, आपका है किसी पर दांव?

Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनी एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। इन कंपनियों की लिस्ट में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड भी है। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में ...

1-Foce India Ltd

कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5 शेयर पर 7 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 2 मार्च, दिन सोमवार की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पासस कंपनी के 5 शेयर इस दिन रहेंगे उन्हें 7 शेयर बोनस के तौर मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी से शेयर बाजार तक, अमेरिका-ईरान युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?

शुक्रवार को Foce India Ltd के शेयरों का भाव बीएसई में 1747 रुपये के लेवल पर था। एक साल में यह स्टॉक 11.45 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 159 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी एनएसई में लिस्टेड है।

2- Silver Touch Technologies Ltd

बोनस शेयर देने के साथ-साथ कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी होने जा रहा है। कंपनी योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देगी। वहीं, 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये हो जाएगा। बता दें, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए कंपनी ने 6 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी दे रही है 5 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, फोकस में रहेंगे स्टॉक

बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 82 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में यह स्टॉक 116 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Silver Touch Technologies Ltd के शेयर बीएसई में 2.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 1410.15 रुपये के लेवल पर था।

3- LKP Finance Ltd

इस कंपनी ने भी बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 6 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 990.05 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:46वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक

इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में पिछले एक साल में 199 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 1237 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,