this week 4 companies ipo going to open check price band and other details here इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, तीन बड़े नाम, चेक करें कीमत, Business Hindi News - Hindustan
More

इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, तीन बड़े नाम, चेक करें कीमत

IPO News: इस हफ्ते एक बार फिर से आईपीओ की बाहर लौट आई है। कुल 4 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इन कंपनियों में तीन मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। तो वहीं, 1 कंपनी एसएमई सेगमेंट की है।

Sun, 8 March 2026 09:35 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, तीन बड़े नाम, चेक करें कीमत

IPO News: इस हफ्ते एक बार फिर से आईपीओ की बाहर लौट आई है। कुल 4 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इन कंपनियों में तीन मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। तो वहीं, 1 कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...

1-Rajputana Stainless IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 254.98 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.47 करोड़ फ्रेश शेयर और 63 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। कंपनी का आईपीओ 9 मार्च से 11 मार्च तक खुला रहेगा।

राजपूताना स्टेनलेस आईपीओ का प्राइस बैंड 116 रुपये से 122 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 110 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 13420 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के बाद अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का? क्या बढ़ने जा रही हैं कीमतें

2- Innovision IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 322.84 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 12 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ 10 मार्च से 12 मार्च तक खुला रहेगा।

Innovision IPO का प्राइस बैंड 521 रुपये से 548 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 27 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों कम से कम 14796 रुपये का दांव लगाना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंडोम बेचने वाली कंपनी तीसरी बार बोनस शेयर दे रही, मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री

3- Raajmarg Infra Investment Trust IPO

कंपनी के आईपीओ का साइज 6000 करोड़ रुपये है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यह आईपीओ 11 मार्च से 13 मार्च तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 99 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।

आईपीओ में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा इश्यू के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं, एनआईआई के लिए कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में होगी ‘बुल’ की वापसी या मार्केट में जारी रहेगी गिरावट

4- Apsis Aerocom IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 35.77 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 33 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 11 मार्च से 13 मार्च तक खुला रहेगा।

Apsis Aerocom IPO का प्राइस बैंड 104 रुपये से 110 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से इन्वेस्टर्स को कम से कम 264000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,